Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लेह एयरपोर्ट पर 8 घंटे फंसी इंडिगो फ्लाइट, नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

    लेह एयरपोर्ट पर 8 घंटे फंसी इंडिगो फ्लाइट, नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 22, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    जम्मू। लेह से दिल्ली के लिए रविवार सुबह रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट यात्रियों के लिए भारी मुसीबत का कारण बन गई। निर्धारित समय सुबह 7:40 बजे की उड़ान तकनीकी कारणों और देरी की वजह से करीब आठ घंटे तक लेह एयरपोर्ट पर ही अटकी रही। विमान आखिरकार शाम लगभग चार बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर सका। इस लंबे इंतजार और अव्यवस्था से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में नक्सल प्रभावित राज्यों के DGP/ADGP एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    विमान में सवार जम्मू के सराफा व्यापारी राजेश निश्चल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ लेह की यात्रा पर गए थे और रविवार सुबह 6 बजे उन्हें एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करने को कहा गया था। समय पर पहुंचने के बावजूद यात्रियों को पहले बताया गया कि विमान 10 बजे उड़ान भरेगा, फिर समय को दोपहर 12 बजे और उसके बाद 1:30 बजे तक टाल दिया गया। लगातार देरी और सही जानकारी न मिलने से यात्री दिनभर एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।

    ईरान की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की तैयारी, वैश्विक तेल आपूर्ति पर मंडराया संकट

    यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें न तो भोजन-पानी की समुचित व्यवस्था दी गई और न ही किसी अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की। इस कारण नाराज यात्रियों ने दोपहर बाद एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया।

    करीब चार बजे जब विमान ने उड़ान भरी, तब भी यात्रियों की परेशानियां खत्म नहीं हुईं। दिल्ली पहुंचने पर कनेक्टिंग फ्लाइट से जम्मू लौटने की उनकी योजना पर भी पानी फिर गया। राजेश निश्चल ने बताया कि उनकी शाम 5:40 बजे दिल्ली से जम्मू की फ्लाइट थी, लेकिन लगातार देरी के चलते वे बोर्डिंग नहीं कर पाए और दिल्ली में ही फंसे रह गए।

    यात्रियों ने इंडिगो प्रबंधन पर खराब समन्वय और यात्री सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। फिलहाल एयरलाइन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने एयर ट्रैवल व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.