इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय पुलिस की एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सबूत छिपाने के आरोप में इंदौर से प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स और अशोकनगर के बलवीर अहिरवार उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को दोनों को इंदौर जिला अदालत में पेश कर 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंपा गया।
पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हिट एंड रन केस में FIR दर्ज, वीडियो से हुआ खुलासा
जांच में सामने आया है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी का एक अहम बैग, जिसमें पांच लाख नकद, जेवर और देशी तमंचा होने की आशंका है, देवास नाका स्थित फ्लैट से गायब किया गया। सीसीटीवी फुटेज में जेम्स को अपनी कार में बैग ले जाते देखा गया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि बैग को हीराबाग में एक युवक को सौंपा गया था, बाद में जब तलाशी ली गई, तो वह बैग फ्लैट से नहीं मिला। जांच में खुलासा हुआ कि जेम्स ने ही मुख्य आरोपी विशाल चौहान को 30 मई को 17,000 रुपए मासिक किराए पर फ्लैट दिलाया था, जहां सोनम वारदात के बाद छिपी रही और फिर उत्तर प्रदेश भाग गई।
अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी, 13 हाईवा किये जब्त
वहीं, बलवीर अहिरवार उसी बिल्डिंग का गार्ड था और बढ़ई का काम भी करता था। उस पर बैग गायब करने में सहयोग करने का शक है। जेम्स की निशानदेही पर एक खाली प्लॉट से जला हुआ बैग, जली हुई सिम और अन्य सबूत बरामद किए गए हैं। SIT की जांच में अब यह भी स्पष्ट हो रहा है कि हत्या के बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से सबूत नष्ट करने की कोशिश की थी। पुलिस अब इनसे और पूछताछ कर अन्य संलिप्त लोगों का पता लगा रही है।




