Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IPS अधिकारी पराग जैन होंगे R&AW के नए प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

    IPS अधिकारी पराग जैन होंगे R&AW के नए प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    R&AW Chief IPS Parag Jain
    R&AW Chief IPS Parag Jain

    नई दिल्ली। R&AW Chief IPS Parag Jain: भारत सरकार ने एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) के प्रमुख पराग जैन को देश की बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह 1989 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और लंबे समय से कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में सेवाएं दे रहे हैं। पराग जैन, मौजूदा रॉ चीफ रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

    पराग जैन की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब भारत की खुफिया एजेंसियां लगातार सीमा पार आतंकवाद और पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। खास बात यह है कि पराग जैन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक से पहले भारतीय वायुसेना को महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी।

    Read Also-  दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया  येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    ऑपरेशन सिंदूर में ARC की बड़ी भूमिका
    R&AW Chief IPS Parag Jain:  ऑपरेशन सिंदूर के तहत एविएशन रिसर्च सेंटर ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के भीतर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों के सटीक कोऑर्डिनेट्स भारतीय वायुसेना को सौंपे थे। इसके साथ ही ARC ने पाकिस्तान के एयरस्पेस की निगरानी और दुश्मन के एयरक्राफ्ट मूवमेंट पर भी नजर रखी थी।

    इन सूचनाओं के आधार पर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों और 11 एयरबेस पर सर्जिकल स्ट्राइक की, जिनमें से अधिकतर को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर को भारत की एक बड़ी सैन्य-सफलता माना जा रहा है, जिसमें रॉ की तकनीकी शाखा ARC की भूमिका बेहद निर्णायक रही।

    Read Also-  राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़: मजिस्ट्रेट के सामने पलटे आकाश और आनंद, मेघालय SIT का दावा- हमारे पास हैं सबूत

    1962 से सक्रिय है ARC
    R&AW Chief IPS Parag Jain:  एविएशन रिसर्च सेंटर की स्थापना 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान की गई थी। वर्तमान में यह रॉ की एक तकनीकी और एविएशन विंग के रूप में काम करता है। ARC के पास अपने हाई-टेक टोही विमान और हेलीकॉप्टर हैं, जिनकी मदद से यह दुश्मन के सैन्य और संवेदनशील ठिकानों की हवाई निगरानी करता है।

    रॉ की बढ़ती भूमिका और ISI पर दबाव
    हाल के वर्षों में रॉ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की गतिविधियों पर लगाम कसने और उसकी आतंकवाद फैलाने की कोशिशों को विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही कारण है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में रॉ के इनपुट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ विशेष बैठकों में गंभीरता से लिया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ips parag jain new raw chief parag jain parag jain parag jain ips parag jain raw parag jain raw chief
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.