नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव का असर भारत से मिडिल ईस्ट के लिए चलने वाली उड़ानों पर साफ दिखाई दे रहा है। एयरस्पेस बंद होने और सुरक्षा कारणों से अब तक 60 से अधिक फ्लाइट्स रद्द की जा चुकी हैं। सबसे ज्यादा असर दिल्ली एयरपोर्ट पर पड़ा है, जहां 48 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। इनमें 28 फ्लाइट्स दिल्ली आने वाली और 20 दिल्ली से रवाना होने वाली थीं।
डिप्टी कलेक्टर पर लगा दुर्व्यवहार का आरोप: लिपिक संघ ने खोला मोर्चा, कहा- मानसिक तनाव में काम कर रहे कर्मचारी
जयपुर एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट की 6 उड़ानें, लखनऊ से अबु धाबी और शारजाह जाने वाली 2 फ्लाइट्स और अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन, कुवैत, अबु धाबी, दोहा और दुबई की 5 उड़ानें रद्द की गई हैं। अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-55 भी कैंसिल हुई है। यह संकट तब गहराया जब ईरान ने 23 जून की रात कतर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले किए। इसके बाद कतर, बहरीन, यूएई, इराक और कुवैत ने सुरक्षा कारणों से अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया।
शहीद एएसपी आकाश गिरपुंजे के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, जताई गहरी संवेदना
इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी प्रमुख भारतीय एयरलाइनों ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही है। इंडिगो ने बताया कि जैसे ही एयरपोर्ट्स दोबारा खुल रहे हैं, सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं। अकासा एयर ने कहा है कि उनकी सभी उड़ानें केवल सुरक्षित रूट से ही संचालित की जाएंगी। इस बीच इजराइल से 160 भारतीयों को लेकर जॉर्डन पहुंचा एक विमान जब दिल्ली लौट रहा था, तो उसे बीच रास्ते में ही कुवैत डायवर्ट करना पड़ा। यह निर्णय 22 जून को ईरानी हमलों के बाद बंद हुए एयरस्पेस को ध्यान में रखते हुए लिया गया। फ्लाइट सेवाओं पर यह संकट तब तक बना रह सकता है जब तक मिडिल ईस्ट क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति स्थिर नहीं हो जाती।




