मुंबई। सोनम कपूर, जो अपने बेटे वायु की मां हैं, एक बार फिर मातृत्व की राह पर हैं। खबर है कि वह दूसरी बार गर्भवती हैं और उनका दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, सोनम और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही इस खुशखबरी की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। दोनों परिवार इस खबर से बेहद खुश हैं, हालांकि अभी तक सोनम या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

दूसरे बच्चे की उम्मीद
सोनम ने 2022 में अपने पहले बेटे वायु को जन्म दिया था। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। करीबी सूत्रों ने बताया कि इस खबर से सोनम और आनंद के परिवार में खुशी का माहौल है।
फिल्मों से दूरी, लंदन में बिता रही हैं समय
सोनम ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, हालांकि 2023 में वह फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं। सोनम का अधिकांश समय लंदन में बीतता है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनका ससुराल दिल्ली में और एक घर मुंबई में भी है। वह कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स के लिए मुंबई आती रहती हैं। सोनम सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं।