Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    June 22, 2026

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दमिश्क में इजरायली हमला, सीरियाई रक्षा मंत्रालय बना निशाना, ड्रूज समुदाय की रक्षा का दावा, मध्य-पूर्व में इजरायल की आक्रामक कार्रवाई तेज

    दमिश्क में इजरायली हमला, सीरियाई रक्षा मंत्रालय बना निशाना, ड्रूज समुदाय की रक्षा का दावा, मध्य-पूर्व में इजरायल की आक्रामक कार्रवाई तेज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 16, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    दमिश्क/यरुशलम। मध्य-पूर्व में जारी बहुस्तरीय संघर्ष के बीच इजरायल ने अब सीरिया की राजधानी दमिश्क पर बड़ा हमला किया है। बुधवार को इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने सीरियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवेश द्वार को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किया। इस हमले के पीछे इजरायल ने ड्रूज अल्पसंख्यकों की रक्षा का तर्क दिया है।

    टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता, छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सुधारों को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    सीरिया में जारी अशांति के बीच इजरायली हस्तक्षेप
    बताया जा रहा है कि सोमवार को दक्षिण सीरिया के सुवैदा शहर में ड्रूज समुदाय और स्थानीय सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद इजरायल ने सीरियाई बलों पर हमले शुरू कर दिए। इजरायली सेना ने बयान जारी करते हुए कहा,

    “हमने दमिश्क में सीरियाई शासन के सैन्य मुख्यालय परिसर के एंट्री गेट पर हमला किया है। सेना दक्षिणी सीरिया में ड्रूज नागरिकों पर हो रही कार्रवाइयों की निगरानी कर रही है।”

    हमले में दो नागरिक घायल, इमारत में अफसर छिपे
    सीरियाई रक्षा मंत्रालय के सुरक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इमारत पर कम से कम दो ड्रोन हमले हुए, और अधिकारी बेसमेंट में छिपे हुए हैं। वहीं, सीरिया के सरकारी चैनल इलेखबरिया टीवी के अनुसार, हमले में दो नागरिक घायल हुए हैं।

    संघर्ष की पृष्ठभूमि
    इस ताजा तनाव की शुरुआत ड्रूज लड़ाकों और बेदोइन सशस्त्र समूह के बीच हुए विवाद से हुई। शहर में शांति बहाल करने के नाम पर जब सरकारी सैनिक घुसे, तो ड्रूज समुदाय और सेना के बीच ही भिड़ंत हो गई। संघर्षविराम की कोशिशें हुईं लेकिन लगातार उल्लंघन ने हालात और बिगाड़ दिए।

    टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता, छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सुधारों को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    इजरायल की क्षेत्रीय आक्रामकता
    सीरिया के अलावा इजरायल की संलिप्तता गाजा, लेबनान और ईरान समर्थित गुटों के खिलाफ भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में दमिश्क में हुआ यह ताजा हमला मध्य-पूर्व में युद्ध के नए चरण की ओर इशारा करता है।

    विशेषज्ञ मान रहे हैं कि ड्रूज अल्पसंख्यकों की आड़ में इजरायल की यह कार्रवाई, सीरियाई शासन पर सीधा दबाव बनाने और क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाने की रणनीतिक चाल हो सकती है। फिलहाल, हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका से पूरा इलाका सहमा हुआ है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.