Latest News in Abhanpur: अभनपुर में महिला बीईओ धनेश्वरी साहू और परसदा गांव के प्रधान पाठक राजन बघेल के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। बीईओ की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को प्रधान पाठक राजन बघेल अपने CR में श्रेणी की मार्किंग करवाने के लिए अभनपुर स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय आए थे। इस दौरान वे बीईओ पर दबाव बनाने लगे। जब बीईओ ने इंकार किया, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए फाइलें उनके टेबल पर पटक दीं।
Read Also- छोटे ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई की कर दी हत्या, इस एक बात से था परेशान, अब पुलिस हिरासत में
Latest News in Abhanpur: इस पर कार्यालय के स्टाफ ने उन्हें नियंत्रित कर कक्ष से बाहर किया और पानी पिलाया। हालांकि, कुछ समय बाद प्रधान पाठक फिर से बीईओ कक्ष में पहुंचे और अपनी CR श्रेणी में तत्काल सुधार करने का दबाव बनाने लगे। बीईओ के पुनः इंकार करने पर वे गुस्से में आ गए और विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।
Latest News in Abhanpur: विवाद को बढ़ते देख कार्यालय के स्टाफ ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग किया और प्रधान पाठक को बाहर ले गए। घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बीईओ धनेश्वरी साहू की शिकायत पर थाना अभनपुर ने प्रधान पाठक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इस घटना के संदर्भ में आगे की कार्रवाई की जाएगी।




