Mahadev Ghat Corridor: रायपुर के महादेव घाट और उसके आसपास के क्षेत्र को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना को मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए नगर निगम को 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। विधायक राजेश मूणत ने बताया कि इस कॉरिडोर की तैयारी लंबे समय से चल रही थी, और शासन ने महादेव घाट के महत्व को मान्यता देते हुए इसे विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
Read Also- सीडी कांड में नया मोड़: CBI ने भूपेश के खिलाफ दाखिल किया रिवीजन केस
Mahadev Ghat Corridor: इस योजना के तहत, मुक्तिधाम को छोड़कर भाठागांव बायपास रोड के आस-पास की दुकानों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। परियोजना के दूसरे चरण का विकास सिंचाई और पर्यटन विभाग करेगा। इसके साथ ही, विसर्जन कुंड से होते हुए टाटीबंध के आगे चंदनीडीह की ओर एक डबल लेन रोड का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) अगले महीने सर्वे करेगा। मूणत ने बताया कि इस रोड के बनने से आधे से अधिक ट्रैफिक डायवर्ट होगा, जिससे भिलाई-दुर्ग की ओर आने-जाने में सुविधा होगी।
Read Also- लाल-पीला-नीला, होली के लिए घर पर ऐसे बनाएं रंग, स्किन नहीं होगी खराब
Mahadev Ghat Corridor: महादेव घाट प्रोजेक्ट का काम रायपुरा चौक से शुरू होगा, जहां से एक ओर पुल की ओर और दूसरा रास्ता मंदिर की ओर जाता है। इस योजना में ब्रम्हविद् स्कूल की ओर जाने वाली रोड के लगभग 50 से 100 मीटर हिस्से को भी शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के आसपास की दुकानों को हटाने के बजाय उन्हें आकर्षक व्यवस्था प्रदान की जाएगी, जिससे मंदिर का स्वरूप दूर से भी स्पष्ट दिखाई देगा। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मौसमी फलों के वृक्ष लगाकर व्यापार को बढ़ावा देने की योजना भी बनाई गई है।




