Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CIMS में महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी, HOD पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, छग डॉक्टर्स फेडरेशन ने सीएम को लिखा पत्र

    CIMS में महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी, HOD पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, छग डॉक्टर्स फेडरेशन ने सीएम को लिखा पत्र

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 11, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments4 Mins Read
    Misbehavior with a female doctor in CIMS
    Misbehavior with a female doctor in CIMS

    Misbehavior with a female doctor in CIMS: छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर, CIMS में एक महिला चिकित्सक ने मेडिसन विभाग के HOD पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मेडिसिन विभाग के HOD पर अनुचित व्यवहार करने, उत्पीड़न और बैड टच का आरोप लगाया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद सिम्स के डीन ने बैठक कर संबंधित HOD को परीक्षा कार्य से पृथक कर दिया है।

    छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन को महिला डॉक्टर ने लिखा पत्र
    एमडी मेडिसिन की सेकंड ईयर की पोस्ट ग्रेजुएट रेसिडेंट सिम्स मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहीं हैं। उन्होंने मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. पंकज टेंभूर्निकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पिछले आठ महीने से मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. पंकज टेंभूर्निकर के ऊपर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

    Read Also-  रायपुर में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, आर्मी ड्रेस में घुसे डाकू, लाल सलाम बोलकर दी धमकी!

    पिछले आठ महीने से प्रताड़ना का लगाया आरोप
    Misbehavior with a female doctor in CIMS:  महिला रेसिडेंट डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि, पिछले आठ महीने से मैं HOD पंकज टेंभूर्निकर की ज्यादतियों का शिकार हो रही हूं। वह लगातार उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं। जब मैं आपातकालीन ड्यूटी कर रही थी इस दौरान डॉक्टर टेंभूर्निकर ने मेरा फोन फेंक कर तोड़ दिया। ड्यूटी के दौरान वह मुझे मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करते हैं और अनुचित तरीके से स्पर्श करते हैं। रेसिडेंट महिला चिकित्सक ने आगे बताया कि, मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. टेंभूर्निकर के व्यवहार की वजह से वह लगातार मानसिक तनाव में रहती है। उनके द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से ना ही वह अपने कर्तव्य को प्रभावी ढंग से अपनी पूरी क्षमता के साथ पूरा कर पा रही हैं. बल्कि, इससे उनके संपूर्ण स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाया है।

    Read Also-  आदर्श मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं की कमी से मतदाता हुए नाराज, EVM की खराबी ने बढ़ाई परेशानी

    फेडरेशन सीएम को पत्र लिख कार्रवाई की मांग
    Misbehavior with a female doctor in CIMS:  महिला रेसिडेंट चिकित्सक के पत्र को संज्ञान में लेकर छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। फेडरेशन ने महिला इंटर्न डॉक्टर की शिकायत का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि, इंटर्न और अन्य डॉक्टर, रेसिडेंट्स के द्वारा आंतरिक रूप से इस मुद्दे को संबोधित करने के पूर्व प्रयासों के बावजूद कोई प्रभावी उपाय नहीं किया गया है। लगातार हो रहे इस उत्पीड़न में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, ताकि सभी पोस्ट ग्रेजुएट रेसिडेंट्स के लिए एक सुरक्षित और पेशेवर कार्य वातावरण सुनिश्चित हो सके। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में तुरंत कार्यवाही नहीं की जाती है तो हमें इस मामले को न्याय संगत तरीके से हल करने के लिए कानूनी चैनलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और सिम्स बिलासपुर में चिकित्सा विभाग की सभी महिला पोस्ट ग्रेजुएट रेसिडेंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करनी पड़ेगी।

    Read Also-  साइबर अपराधियों का नया तरीका: नकली ने असली पुलिसकर्मी को किया VIDEO कॉल, डिजिटल अरेस्ट की दी धमकी और फिर…

    सिम्स ने उठाए कई कदम
    इस मामले के सामने आने के बाद सिम्स मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कुछ कदम उठाए हैं। मेडिसिन विभाग में घटित कतिपय अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए एवं अधिष्ठाता सिम्स की अध्यक्षता में 6 फरवरी को सुबह 11:00 बजे बैठक ली गई। बैठक के बाद कुछ दिशा- निर्देश जारी किए गए है।

    1. डॉ. अमित कुमार ठाकुर सह प्राध्यापक को पीजी स्टूडेंट्स का रोस्टर बनाने, अटेंडेंस, वर्कबुक, लॉग बुक एवं किसी से संबंधित मामलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस प्रकार समस्त पीजी स्टूडेंट को कोई समस्या होने एवं किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो तो सीधे एचओडी से ना मिलकर डॉक्टर अमित ठाकुर से संपर्क करेंगे।

    Read Also-  सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड: बलरामपुर सबसे ठंडा, दंतेवाड़ा 34 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 13 फरवरी से गिर सकता है रात का तापमान

    2. डॉ. पंकज टेंभूर्निकर को सूचित किया गया है कि स्नातकोत्तर शैक्षणिक बैच 2022–23 एवं 2023–24 में कुछ पीजी रेसिडेंट उनके रिश्तेदार हैं, इसलिए वह मेडिसिन के लिए आयोजित होने वाली विश्वविद्यालयीन परीक्षा से अपने आप को पृथक रखेंगे और आंतरिक तथा बाह्य परीक्षक नहीं बनेंगे।

    3. मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ पंकज टेंभूर्निकर एवं सह प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक को अवगत कराते हुए सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि महिला पीजी रेसिडेंट द्वितीय वर्ष को विभागाध्यक्ष मेडिसिन के यूनिट में पोस्टिंग नहीं लगाई जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news chhattisgarh bilaspur news live bilaspur news today cg news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    CG Transfer Breaking: राज्य शासन ने 16 ASP अधिकारियों का प्रमोशन के साथ की नियुक्ति, जाने किन्हें कहा मिली पोस्टिंग

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, रनवे से पहले प्लेन हुआ क्रैश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.