Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नक्सलियों ने फिर किया 6 महीने के युद्धविराम का ऐलान, कहा- शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है प्राथमिकता

    नक्सलियों ने फिर किया 6 महीने के युद्धविराम का ऐलान, कहा- शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है प्राथमिकता

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 4, 2025 बस्तर संभाग No Comments3 Mins Read
    नक्सलियों ने फिर किया 6 महीने के युद्धविराम का ऐलान, कहा- शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है प्राथमिकता

    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना के नक्सलियों की स्टेट कमेटी ने एक बार फिर छह महीने के युद्धविराम की घोषणा की है। नक्सली संगठन की ओर से तेलुगु भाषा में जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि राज्य में पिछले छह महीनों से शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है और इस स्थिति को आगे भी बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    प्रेस नोट जारी करने वाले तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन ने कहा कि, अप्रैल-मई और जून 2025 के दौरान तेलंगाना के राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जन समूहों ने शांति और लोकतांत्रिक वातावरण बनाए रखने के लिए व्यापक आंदोलन चलाए थे। इस दौरान राज्य सरकार ने भी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिससे राज्य में स्थिरता बनी रही।

    जगन ने बताया कि, पिछले मई महीने में हमने छह महीने के युद्धविराम की घोषणा की थी। इस दौरान हमने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा। अब जनता की उम्मीदों के अनुरूप आने वाले छह महीनों के लिए भी युद्धविराम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

    Read Also-  डिफेंडर हादसे के बाद नया विवाद, पुलिस पर डेढ़ करोड़ के गहने चोरी करने का आरोप

    प्रेस नोट में नक्सल संगठन ने यह भी कहा है कि वे राज्य में शांति और संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही तेलंगाना सरकार से अपील की है कि वह भी पहले की तरह सहयोग और संयम बनाए रखे।

    हालांकि, नक्सलियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह तेलंगाना में बने शांतिपूर्ण माहौल को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। संगठन ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप सरकार और सभी पक्षों को संवाद और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बढ़ा दबाव
    वहीं दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ में लगातार चल रहे सुरक्षाबलों के ऑपरेशनों और एनकाउंटरों से नक्सलियों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। सिर्फ पिछले एक महीने में करीब 283 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मसमर्पण किया है। इनमें CCM, DKSZCM, DVCM और ACM स्तर के कई नक्सली कैडर शामिल हैं।

    Read Also-  भाटापारा में गुलाबी गैंग की महिलाओं पर हमला, शराब के लिए मना करने पर भड़के युवक

    छह महीने पहले भी किया था युद्धविराम का ऐलान
    यह पहली बार नहीं है जब नक्सल संगठन ने युद्धविराम की घोषणा की हो। छह महीने पहले भी प्रवक्ता जगन ने इसी तरह का प्रेस नोट जारी कर शांति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की बात कही थी। उस समय भी कई बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठनों ने इन प्रयासों का समर्थन किया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    jagdalpur cg news jagdalpur ka news jagdalpur news jagdalpur news cg jagdalpur news live jagdalpur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.