Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महिला सशक्तिकरण की नई इबारत: 166 महतारी सदन को स्वीकृति, 49.80 करोड़ जारी

    महिला सशक्तिकरण की नई इबारत: 166 महतारी सदन को स्वीकृति, 49.80 करोड़ जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 22, 2025 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    महिला सशक्तिकरण की नई इबारत

    रायपुर। प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से 166 महतारी सदन के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए सरकार ने 49 करोड़ 80 लाख रुपये जारी किए हैं।

    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का ठोस प्रयास
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ सरकार गांव-गांव में महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। महतारी सदन इसी दिशा का ठोस कदम है।

    Read Also- 142 पटवारियों पर गिरी गाज, ऑनलाइन काम बंद करने पर कारण-बताओ नोटिस, जनता बेहाल

    अब तक 368 की स्वीकृति, 50 से अधिक तैयार
    अब तक प्रदेश में 368 महतारी सदन की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 50 से अधिक सदन बनकर तैयार हो चुके हैं। पहले चरण में प्रत्येक विकासखंड में इसका निर्माण शुरू किया गया है। योजना है कि अगले पांच वर्षों में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनकर तैयार होंगे।

    25 सौ वर्गफुट में आधुनिक सुविधाओं से लैस
    प्रत्येक महतारी सदन लगभग 2500 वर्गफुट क्षेत्र में बनेगा। इसमें महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाल और बरामदा, बैठक के लिए कमरा, किचन और स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और वॉटर हार्वेस्टिंग, सामुदायिक शौचालय और बाउंड्रीवाल जैसी सुविधाएं होंगी।

    Read Also- आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा पर संकट, प्राइवेट अस्पताल जल्द बंद कर सकते हैं सेवा

    क्यों ज़रूरी हैं महतारी सदन?
    ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं ने बार-बार शिकायत की कि उनके पास बैठने और सामूहिक गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। रोजगार और आत्मनिर्भरता की पहल के लिए भी स्थान की कमी महसूस होती रही। इसी को देखते हुए सरकार ने महतारी सदन बनाने की योजना शुरू की है। यहां महिलाएं न सिर्फ सामुदायिक कार्यक्रम कर सकेंगी, बल्कि प्रशिक्षण, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी भागीदारी कर पाएंगी।

    महतारी सदन सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि महिलाओं की ताकत को संगठित करने का प्रतीक है। सरकार का लक्ष्य है कि गांव की महिलाएं अब किसी और पर निर्भर न रहें, बल्कि खुद को आत्मनिर्भर और समाज की अग्रणी शक्ति साबित करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur latets news raipur news raipur news hindi raipur news in hindi raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.