Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा चुका है डेंगू, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

    सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा चुका है डेंगू, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

    adminBy adminMay 16, 2024 स्वास्थ्य No Comments3 Mins Read

    National Dengue Day 2024: वैसे तो मच्छरों से फैलने वाली सारी बीमारियां काफी खतरनाक होती है, लेकिंग उनमें से एक बीमारी हैं, जो काफी खतरनाक होने के साथ जानलेवा भी है। साल के 12 महीने डेंगू के मामले सामने आते हैं। सही समय पर इलाज ने मिलने पर कई लोगों की जिंदगियां भी निगल लेता है। 

    आइए जानें इसके लक्षण और बचाव कैसे करें. डेंगू सिर्फ भारत की नहीं दुनिया के कई देशों के लिए यह एक गंभीर समस्या बनी हुई है.

    गर्मी बढ़ने के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में डेंगू के केसेस बढ़ने लगते हैं.लेकिन बाकी सालों के मुकाबले इस साल हालत ज्यादा खराब है. आपको जानकर हैरानी होगी कि लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों में इस बीमारी ने इतना कहर बरपाया हुआ है कि इसे कंट्रोल करने के लिए सेना इन्वॉल्व हो गई है. जगह-जगह पर कैंप लगाकर मरीजों तक दवा और इलाज पहुंचाई जा रही है. 4 महीनों के अंदर 60 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं. इस बीमारी को ग्लोबल वॉर्मिंग से जोड़ा जा रहा है.

    दुनिया के दूसरे देशों में डेंगू की क्या स्थिति है?

    ब्राजील डेंगू से ज्यादा प्रभावित देश है. जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच लगभग सवा 4 लाख डेंगू के केस रिपोर्ट किए गए हैं. यह कुल आबादी का 1.8 प्रतिशत है. वहीं अब तक इस बीमारी से 2 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. डेंगू फीवर से अब तक कि यह सबसे ज्यादा मौतें हैं.

    ब्राजील में डेंगू का कहर

    ब्राजील के 26 राज्यों में इस बीमारी को लेकर इमरजेंसी घोषित की गई है. सेना के जवान फील्ड हॉस्पिटल बना रहे हैं. जहां पर लोगों का इलाज किया जाएगा.

    राजधानी ब्राजिलिया में जगह-जगह पर कैंप बनाएं जा रहे हैं. जहां पर मरीजों को रखे जाएंगे. जिन्हें हॉस्पिटलों में जगह नहीं मिलेगी. उन्हें इन कैंप में रखकर इलाज किया जाएगा. वहीं देखा जाए तो अभी पीक सीजन बाकी है. ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि मई-जून में यह स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है.

    Read also: मोहिनी एकादशी पर इन उपायों से पूरे होंगे सभी काम, बन रहे हैं खास संयोग

    इन देशों में डेंगू के आंकड़े

    पेरू पूरी तरह से डेंगू के चपेट में है. इस देश में इस बीमारी को लेकर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. पेरू में बीते 4 महीनों में लगभग डेढ लाख से भी ज्यादा मरीज आ चुके हैं. वहीं 117 की मौतें हो चुकी है. इसके अलावा अर्जेंटिना, मैक्सिको, उरुग्वे और चिली जैसे देशों में भी लोग डेंगू से काफी ज्यादा परेशान हैं.

    सेंट्रल अमेरिकी देशों और मैक्सिकों में डेंगू के हर साल केस आते हैं. जबकि चिली और उरुग्वे में इसके काफी कम ही मामले देखने को मिले हैं. ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन’ के साथ काम करने वाली ऑर्गनाइजेशन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक  उरुग्वे में पहले के मुकाबले अब कम केस आ रहे हैं.

    Read also: किन किसानों को मिल रही है सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली? ऐसे करना होगा आवेदन

    डेंगू के मामले बढ़ने के पीछे का कारण

    इसके पीछे का कारण जलवायु परिवर्तन माना जा रहा है. पिछले 30 सालों में लैटिन अमेरिकी देशों में हर दशक में 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ती ही है.

    स्टेट ऑफ द क्लाइमेट इन लैटिन अमेरिका एंड कैरेबियन की साल 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ क्लाइमेट में ही बदलवा नहीं हो रहे हैं बल्कि मच्छरों की संख्या भी पहले से ज्यादा बढ़ी है.

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गर्म तापमान पर मच्छरों के तरह-तरह के स्पीशीज भी बढ़ती है. यहीं कारण है कि लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में स्थिति खराब हो रही है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    भारत में लॉन्च हुई Ozempic: डायबिटीज कंट्रोल की गेम-चेंजर दवा, जानें कीमत

    माइग्रेन से परेशान? ये दो फल बिल्कुल न खाएं, वरना हो सकती है गंभीर परेशानी!

    रोज रात 15 मिनट करें ये आसान उपाय, फेफड़ों से साफ़ होगा प्रदूषण और सांस होगी हल्की और ताज़ा

    किडनी की बीमारियों के बढ़ते मामले: आपकी कुछ आदतें बन सकती हैं खतरे की वजह

    नींद का ओवरडोज़ हो सकता है ख़तरनाक, बढ़ा सकता है अवसाद, मोटापा और दिल के रोग

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.