Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अब मरीजों की फोटो-वीडियो लेने पर लगी रोक, बिना अनुमति नहीं होगी रिपोर्टिंग

    मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अब मरीजों की फोटो-वीडियो लेने पर लगी रोक, बिना अनुमति नहीं होगी रिपोर्टिंग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 18, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अब मरीजों की फोटो-वीडियो लेने पर लगी रोक
    मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अब मरीजों की फोटो-वीडियो लेने पर लगी रोक

    रायपुर। राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में मरीजों की फोटो और वीडियो लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब किसी भी मरीज की तस्वीर खींचने या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए मरीज स्वयं या उसके अभिभावक की लिखित अनुमति अनिवार्य होगी।

    इस संबंध में चार पेज का विस्तृत आदेश 13 जून को विभागीय सचिव द्वारा जारी किया गया, जिसे मंगलवार को सार्वजनिक किया गया। आदेश में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसरों में मीडिया कवरेज को लेकर एक प्रोटोकॉल निर्धारित किया गया है, ताकि मरीजों की निजता की रक्षा की जा सके और अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित न हो।

    Read Also-   पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 386 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…

    आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल के वार्डों, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में मीडिया के प्रवेश पर सख्त रोक रहेगी। इसके साथ ही किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में मरीजों की पहचान, नाम या चिकित्सा स्थिति का खुलासा तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक कि वह कानूनन आवश्यक न हो।

    मीडिया के प्रवेश और कवरेज को लेकर बनाए गए नियमों के अनुसार—

    • पत्रकारों को पहले जनसंपर्क अधिकारी (PRO) से अनुमति लेनी होगी।
    • कवरेज के लिए तय क्षेत्र में ही प्रवेश मिलेगा।
    • किसी भी मरीज की संवेदनशील जानकारी या तस्वीर बिना अनुमति सार्वजनिक नहीं की जा सकेगी।
    • लाइव रिपोर्टिंग के लिए अस्पताल द्वारा निर्धारित स्थान और समय का पालन अनिवार्य होगा, ताकि अस्पताल के नियमित कार्यों में कोई व्यवधान न आए।
    Read Also-  वन विभाग की साख पर दाग: जांच करने पहुंचे कर्मचारी आरा मिल में करते पाए गए शराब पार्टी, 5 के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

    इतना ही नहीं, यदि किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज या अस्पताल से संबंधित कोई समाचार प्रकाशित या प्रसारित होता है, तो उस समाचार की वास्तविक स्थिति से उसी दिन चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त कार्यालय को अवगत कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, पांच कार्यदिवसों के भीतर संबंधित संस्था को पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करना होगा।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदेश हाल ही में राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल में हुए बाउंसर विवाद की वजह से आया है। उस घटना के बाद अस्पताल परिसर में मीडिया गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news aaj ka chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.