Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » न्यूड पार्टी विवाद से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने भाजपा सरकार को घेरा

    न्यूड पार्टी विवाद से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने भाजपा सरकार को घेरा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 14, 2025Updated:September 14, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    न्यूड पार्टी विवाद से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने भाजपा सरकार को घेरा

    रायपुर। राजधानी रायपुर में हाल ही में वायरल हुए न्यूड पार्टी इनविटेशन कार्ड के मामले ने पूरे छत्तीसगढ़ की राजनीति को गरमा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे सरकार की “नग्न सोच” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में ही ऐसे अराजक तत्व बेलगाम हो रहे हैं और यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बिगाड़ने की सुनियोजित साजिश है।

    बैज ने कहा कि, बिना सरकार की शह के इस तरह की आपत्तिजनक घटनाएं संभव ही नहीं हैं। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में गलत परंपराएं शुरू करने का काम कर रही है।

    धान खरीदी पर सरकार को घेरा
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने धान खरीदी उपसमिति की बैठक के फैसलों को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि किसानों के पंजीयन के लिए जिस एग्रीस्टेक पोर्टल का जिक्र बैठक में किया गया, वह आज तक ठीक से काम ही नहीं कर रहा है। ग्रामीण इलाकों की नेटवर्क समस्या को बड़ी चुनौती बताते हुए बैज ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को भ्रमित कर रही है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि धान खरीदी की पुरानी और सरल पद्धति को लागू किया जाए। सरकार की मंशा साफ है, वह समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ही नहीं करना चाहती।

    Read Also-  कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर बनेगा देश का दूसरा जंगल वारफेयर कॉलेज, कभी ‘लाल आतंक’ का गढ़ रहा इलाका, अब बनेगा जवानों की ट्रेनिंग का अड्डा

    भारत-पाकिस्तान मैच पर सवाल
    एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भी दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हाल ही में 26 परिवारों ने अपने बेटे खोए हैं, शहीदों की शहादत अभी ताज़ा है, और प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।

    बैज ने तंज कसते हुए कहा कि, जब सीमा पर गोलियां चल रही हैं और आतंकवाद जारी है, तब क्रिकेट कैसे खेला जा सकता है? यह कदम शहीदों के सम्मान के साथ अन्याय है और पाकिस्तान के सामने सरकार का सरेंडर जैसा लगता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh congress chhattisgarh congress latest news chhattisgarh congress news chhattisgarh congress news today congress chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.