Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, April 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांग्रेस ने आरटीआई की 20वीं वर्षगांठ पर उठाए जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल, भाजपा सरकार पर बोला हमला

    कांग्रेस ने आरटीआई की 20वीं वर्षगांठ पर उठाए जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल, भाजपा सरकार पर बोला हमला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 12, 2025 राजनीति No Comments2 Mins Read
    कांग्रेस ने आरटीआई की 20वीं वर्षगांठ पर उठाए जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल, भाजपा सरकार पर बोला हमला

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून की 20वीं वर्षगांठ और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता जताई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आरटीआई कानून आम जनता को शासन-प्रशासन की जानकारी तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। 12 अक्टूबर 2005 को लागू होने के बाद इसने मनरेगा, वन अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार और भूमि अधिग्रहण कानून जैसे कई महत्वपूर्ण कानूनों को लागू करने में मदद की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में आरटीआई को कमजोर किया जा रहा है। कई महत्वपूर्ण सूचनाओं को ‘निजी’ बताकर जनता से छिपाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार सच को छुपाने का प्रयास कर रही है।

    Read Also-  11 साल की छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांच एजेंसियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में अब एजेंसियां निष्पक्ष नहीं रही। अब फैसले पहले तय होते हैं, अदालत में सफाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। छत्तीसगढ़ में एजेंसियां झूठे साक्ष्य गढ़ रही हैं, जिससे न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

    बघेल ने कोयला घोटाले का उदाहरण देते हुए बताया कि कलमबंद बयान, जो न्यायाधीश के सामने खोले जाने चाहिए थे, उन्हें पहले ही सरकारी अधिकारियों ने खोल लिया। जब यह दस्तावेज मीडिया तक पहुँचा, उसमें अलग-अलग फॉन्ट पाए गए। 25 पन्नों का बयान दो दिनों में कैसे दर्ज हो गया?

    Read Also-  भारत में बालिकाओं की सुरक्षा पर सीजेआई की चिंता: साइबर उत्पीड़न और डीपफेक पर विशेष कानून की मांग

    कांग्रेस ने कहा कि भाजपा शासन में पारदर्शिता केवल भाषणों तक सीमित है और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किया जा रहा है। पार्टी ने केंद्र सरकार से आरटीआई कानून को सशक्त बनाने और एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political cg political news cg politics news chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news political news raipur political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    सूरजपुर में कांग्रेस की सियासत गर्म, 17 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ के मानहानि का केस दर्ज

    कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर मंत्री श्याम बिहारी का बड़ा बयान, कहा – कब कितने विकेट गिर जाए यह कहना मुश्किल

    मंत्री राजेश और MLA सुशांत ने टी एस बाबा से की मुलाकात, पैर छूकर दोनों लिए आशीर्वाद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.