नई दिल्ली। पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमले में पाकिस्तानी सेना का मेजर मोइज अब्बास शाह मारा गया है। मेजर मोइज वही अफसर था जिसने 2019 में भारत की बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को हिरासत में लिया था।
रायपुर में टीम प्रहरी का अभियान जारी, अवैध कब्जे हटाए गए, 24 दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही
पाक सेना के अनुसार इस हमले में लांस नायक जिब्रान की भी मौत हुई है। सेना ने दावा किया है कि जवाबी कार्रवाई में TTP के 11 आतंकियों को मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ सरगोधा के एक सुदूर इलाके में हुई। घटना के बाद पाकिस्तान में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस हमले को लेकर पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।




