नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है. अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ नया एक्शन लिया है. केंद्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है.
बीजापुर में इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी, कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 7वें दिन भी मुठभेड़, अब तक 5 नक्सली ढेर
गृह मंत्रालय की सिफारिश पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ये कदम उठाया है. इन चैनलों पर आरोप है कि वे भारत के खिलाफ गलत सूचनाएं फैला रहे थे और भ्रमपूर्ण प्रचार कर रहे थे. प्रतिबंधित चैनलों में डॉन न्यूज़, शना टीवी, एआरवाई न्यूज़, जियो न्यूज़, समा टीवी और कई अन्य प्रमुख पाकिस्तानी समाचार चैनल शामिल हैं. इसके अलावा, कुछ पाकिस्तानी खेल चैनलों को भी प्रतिबंधित किया गया है.
पुलिस अधिकारियों का तबादला : आदेश जारी, TI से लेकर ASI रैंक के अधिकारी शामिल, देखिए लिस्ट
सरकार का कहना है कि ये चैनल भारत विरोधी प्रचार और गलत सूचनाओं का प्रसार कर रहे थे, जिससे देश की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को खतरा था. प्रतिबंध की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अधिकांश चैनलों को बंद कर दिया गया है.




