दही और मशरूम दोनों ही सुपरफूड की श्रेणी में आते हैं। इनका सेवन न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होता है। खासतौर पर जब इन्हें एक साथ खाया जाए, तो इनका असर और भी बेहतर होता है।
सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरिपुंजे की शहादत पर राज्यपाल ने जताया शोक
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। इससे पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया संतुलित रहते हैं, जिससे ब्लोटिंग, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। वहीं, मशरूम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत करता है और मल त्याग प्रक्रिया को आसान बनाता है।
रायपुर के रहने वाले थे ASP आकाश राव गिरपुंजे, घर में पसरा मातम… बिटिया के जन्मदिन से दो दिन पहले हुए शहीद
जब दही और मशरूम को एक साथ खाया जाता है, तो यह डाइजेशन में सुधार के साथ-साथ शरीर की इम्युनिटी को भी बूस्ट करने में मदद करता है। दोनों में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट और कंपाउंड्स मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे शरीर में सूजन कम होती है और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
मणिपुर हिंसा : खाने-पीने की वस्तुएं और दवाओं की किल्लत, ट्रांसपोर्ट रूट बंद होने से हालात बिगड़े
विशेषज्ञों के अनुसार, दही और मशरूम का यह कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें पेट संबंधी समस्याएं बार-बार परेशान करती हैं या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। हालांकि किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इन्हें संतुलित मात्रा में ही डाइट में शामिल करें।




