पोर्ट ऑफ स्पेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। पियारको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर ने खुद एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, और कैबिनेट के कई मंत्री व सांसद भी उपस्थित रहे।
तत्काल टिकटों की कालाबाजारी का खुलासा, नया नियम भी नाकाम
एयरपोर्ट पर भारतीय संस्कृति की झलक देखते ही बनी। लोग रामायण और महाभारत के पौराणिक पात्रों की वेशभूषा में नजर आए, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और खास बना दिया।
मछली खाने से परिवार के चार सदस्यों की बिगड़ी तबियत, एक की मौत
त्रिनिदाद और टोबैगो की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ प्रदान किया, जिसे एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए त्रिनिदाद की सरकार और वहां की जनता का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार जताया।




