पुणे। पुणे में इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर बना एक पुल रविवार को ढह गया। पुल के ढह जाने से कई पर्यटकों के डूबने की आशंका है। यह घटना कुंडमाला में हुई, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जहां मानसून के दौरान काफी संख्या में पर्यटक आते हैं।
ऐश्वर्या राय और अदिति राव हैदरी का कान्स वीडियो वायरल, ट्विनिंग लुक ने लूटी महफिल
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना एक लोहे का पुल रविवार दोपहर ढह गया। इस हादसे में कुछ लोगों के बह जाने की आशंका है।
बचाव अभियान जारी
पुलिस ने बताया कि मावल तहसील के कुंदमाला इलाके के पास हुई इस घटना के बाद अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं।
तीन लोगों को बचा लिया गया
तलेगांव दाभाड़े पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढह जाने के बाद अब तक कई व्यक्ति के बह जाने की आशंका है, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है।




