नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक लेख में दावा किया कि इन चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ की गई, जिससे भाजपा की जीत पहले से ही तय करने की कोशिश की गई थी। राहुल ने कहा कि यह केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में बिहार जैसे राज्यों में भी यही रणनीति अपनाई जाएगी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पांच चरणों में साजिश रची। उन्होंने कहा, “जो टीम धोखा देती है, वह भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतंत्र और संस्थाओं की नींव कमजोर होती है।”
पीएम आवास के नाम पर ग्रामीणों से ठगे लाखों रूपए, पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारियों को दबोचा
भाजपा ने राहुल गांधी के इन आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें शर्मनाक बताया। पार्टी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा, “राहुल गांधी बार-बार देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग इन सभी मुद्दों पर पहले ही स्पष्ट कर चुका है।” राहुल ने अपने लेख में यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव आयोग को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने खास तौर पर 2023 में पास हुए चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून का जिक्र किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर एक केंद्रीय मंत्री को नियुक्ति समिति में शामिल किया गया।राहुल ने लिखा, “मुख्य न्यायाधीश को हटाकर अपने मंत्री को लाना साफ दिखाता है कि सरकार निष्पक्षता नहीं चाहती। यह किसी भी लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।”
UGC NET जून 2025: परीक्षा की नई तिथि घोषित, 25 से 29 जून तक होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड और शेड्यूल की जानकारी यहां पढ़ें
उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस तरह की ‘मैच फिक्सिंग’ की घटनाओं पर सवाल उठाएं और जवाब मांगें। राहुल ने लिखा, “हर जागरूक नागरिक को इन सबूतों को देखना चाहिए और सवाल पूछने चाहिए। लोकतंत्र में चुप्पी सबसे बड़ा अपराध है।” राहुल गांधी के इस लेख के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और चुनावी निष्पक्षता को लेकर बहस एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पर सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ की गई थी, जिसमें पहले से भाजपा की जीत तय करने की पूरी कोशिश की गई। राहुल गांधी ने एक लेख में कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने चुनाव जीतने के लिए 5 स्टेप की प्लानिंग की थी। उन्होंने ये भी कहा कि महाराष्ट्र की तरह की मैच फिक्सिंग अगली बार बिहार में होगी, फिर किसी भी राज्य में जहां भाजपा हारती दिख रही हो। भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों को शर्मनाक बताया है। भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा, ‘राहुल गांधी फिर से देश की संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इन मुद्दों पर पहले भी साफ-साफ जवाब दिया है।’




