रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन पर कड़ी निगरानी जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 2.5 टन स्क्रैप के साथ एक माजदा वाहन को जब्त किया है।
रायगढ़: बंद घर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और LED टीवी बरामद
जानकारी के अनुसार छाल थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि कोरबा से एक संदिग्ध माजदा वाहन में लोहे-टीन का स्क्रैप लोड कर हाटी की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने हाटी बस स्टैंड चौक के पास वाहन क्रमांक CG 10 AZ 4376 को घेराबंदी कर रोका।
तलाशी के दौरान वाहन में भारी मात्रा में लोहे, टीन और स्क्रैप कबाड़ भरा मिला। वाहन चालक ईश्वर कुमार उरें (पिता: कन्हैया लाल उरें, उम्र: 22 वर्ष, निवासी: डुमरमुड़ा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा) कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका
टाटा समूह चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का भावुक पत्र: “12 जून को बताया टाटा के इतिहास का काला दिन”
पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन का वजन कराया, जिसमें करीब 2.5 टन स्क्रैप सामग्री पाई गई जिसकी अनुमानित कीमत ₹85,000 है। साथ ही, माजदा वाहन जिसकी कीमत लगभग ₹10 लाख है, उसे भी जब्त कर लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना छाल में धारा 35(क)(ड) एवं 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, छवि पटेल और आरक्षक गोविन्द बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिले में कबाड़ माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।




