Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में पटाखा दुकानों के लिए अग्नि सुरक्षा गाइडलाइन जारी, दुकानदारों को सख्ती से पालन की अपील

    रायपुर में पटाखा दुकानों के लिए अग्नि सुरक्षा गाइडलाइन जारी, दुकानदारों को सख्ती से पालन की अपील

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 9, 2025 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    रायपुर में पटाखा दुकानों के लिए अग्नि सुरक्षा गाइडलाइन जारी, दुकानदारों को सख्ती से पालन की अपील

    रायपुर। दीपावली के अवसर पर शहर में पटाखा विक्रेताओं और खरीदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने स्थायी और अस्थायी पटाखा दुकानों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं अधिनियम, 2018 और नियमावली, 2021 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    अधिकारियों ने बताया कि सभी दुकानों में अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य होगा और दुकानें केवल टीन शेड से ही बनाई जा सकती हैं। इसके अलावा दुकानदारों से आठ अन्य बुनियादी सुरक्षा तैयारी करने का निर्देश भी दिया गया है।

    Read Also-  सर्व आदिवासी समाज का चक्काजाम, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण

    आग से बचाव के प्रमुख नियम:

    • दुकानें केवल अग्निरोधक सामग्री (जैसे टीन शेड) से बनी हों, और कपड़ा, बांस, रस्सी, टेंट जैसी ज्वलनशील सामग्री का उपयोग न हो।
    • दुकानों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी रखी जाए और वे एक-दूसरे के सामने न हों।
    • तेल के लैम्प, गैस लैम्प या खुली बिजली की बत्ती का उपयोग सख्त मना है।
    • किसी भी दुकान से 50 मीटर के भीतर आतिशबाजी प्रदर्शन पर रोक।
    • बिजली के तारों में कोई खुला जॉइंट न हो; मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर अनिवार्य। दुकानें ट्रांसफॉर्मर या हाई टेंशन लाइन के नीचे न हों।
    • हर दुकान में 5 किलो क्षमता वाला DCP अग्निशामक यंत्र होना चाहिए, जिसकी मारक क्षमता 6 फीट है।
    • दुकानों के सामने 200 लीटर पानी का ड्रम और बाल्टियों की व्यवस्था अनिवार्य।
    • दुकानों के सामने बाइक और कार पार्किंग पर प्रतिबंध।
    • परिसर में अग्निशमन विभाग और एम्बुलेंस के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों।
    • अग्निशमन वाहन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक (रश ऑवर) स्टैंडबॉय ड्यूटी पर रहेंगे।
    • फायर ब्रिगेड वाहन की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित करना जरूरी।
    Read Also-  बस्तर-अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ेगा राष्ट्रीय राजमार्ग 130-D, 21.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

    अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि फायर सेफ्टी के सभी उपाय सुनिश्चित करना दुकानदारों की जिम्मेदारी होगी। जिला प्रशासन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि दीपावली के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए निर्धारित गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news raipur cg news raipur headlines today raipur news raipur news today raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.