रायपुर। राजधानी के सप्रे शाला मैदान में बैडमिंटन खेलने आये युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है युवक बैडमिंटन खेलकर बैठा ही था कि अचानक बेहोश हो गया। आसपास मौजूद खिलाडियों ने आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक दो – तीन दिनों से ही बैडमिंटन खेलने के लिए सप्रे मैदान में आ रहा था। इसलिए किसी से उसकी जान पहचान नहीं थी। युवक के मृत होने की पुष्टि के बाद कोतवाली थाना को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस युवक के शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।




