Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्कूल शिक्षा विभाग ने 1227 व्याख्याताओं को पदोन्नति दी, जल्द होगी काउंसिलिंग के माध्यम से पदस्थापना

    स्कूल शिक्षा विभाग ने 1227 व्याख्याताओं को पदोन्नति दी, जल्द होगी काउंसिलिंग के माध्यम से पदस्थापना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 24, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    स्कूल शिक्षा विभाग ने 1227 व्याख्याताओं को पदोन्नति दी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 1227 व्याख्याता शिक्षकों को पदोन्नति की है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 23 जुलाई को इन पदोन्नतियों के आदेश जारी किए गए। संबंधित व्याख्याताओं की पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी, जिससे पारदर्शी और न्यायसंगत प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।

    इन व्याख्याताओं में हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और वाणिज्य जैसे प्रमुख विषयों के शिक्षक शामिल हैं। यह निर्णय राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत शिक्षकों को उनकी कार्यकुशलता, वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर समय पर पदोन्नति व अवसर दिए जा रहे हैं।

    Read Also- अपहरण, लूट और फिरौती का सनसनीखेज मामला: फार्म हाउस में बंधक बनाकर ली गई 20 हजार की ऑनलाइन फिरौती

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रहा त्वरित सुधार
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। शिक्षकों की पदोन्नति से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि योग्य शिक्षकों को समय पर प्रोत्साहन मिले और राज्य के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

    एक वर्ष में 7000 से अधिक पदोन्नतियाँ, प्रयोगात्मक शिक्षा को मिला बल
    उल्लेखनीय है कि बीते एक वर्ष में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला एवं संभाग स्तर पर लगभग 7000 शिक्षकों की पदोन्नति की जा चुकी है। इसके साथ ही 2621 सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) की सीधी भर्ती भी काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से की गई है, जिससे स्कूलों में विज्ञान एवं प्रयोगात्मक शिक्षा को मजबूती मिली है।

    Read Also-  धमतरी में भीषण सड़क हादसा: दो हाइवा की टक्कर में हेल्पर की मौत, ड्राइवर पांच घंटे बाद निकाला गया बाहर

    2900 प्राचार्यों को भी मिल चुकी है पदोन्नति
    सरकार द्वारा 30 अप्रैल को लगभग 2900 प्राचार्यों के पदोन्नति आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। इन पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना भी शीघ्र ही काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी, ताकि स्थान-आवश्यकता और योग्यता के अनुरूप समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

    ई संवर्ग का मामला न्यायालय में लंबित
    वहीं, ई संवर्ग के प्राचार्यों से संबंधित प्रकरण फिलहाल माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के निर्णय के पश्चात राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news live chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.