भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का दूसरा दौर कई हिस्सों में आफत बनकर बरस रहा है। प्रदेश में इस समय एक साथ तीन बारिश के सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते कई जिलों में लगातार भारी बारिश जारी है। आज यानी शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून ट्रफ और मौसम की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर नलिया, वल्लभ, विद्दानगर, बैतूल और मंडला होते हुए गुजर रही है। प्रदेश में एक ट्रफ उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों से, दूसरी ट्रफ बीचोंबीच और साथ ही एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन भी एक्टिव है। यही वजह है कि प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है।
आज का मौसम और अलर्ट
मौसम विभाग ने धार, उज्जैन, श्योपुर, नीमच और मंदसौर में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान साढ़े 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है।
वहीं, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, आगर-मालवा, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में तेज बारिश का येलो अलर्ट है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
राजधानी भोपाल का मौसम
भोपाल में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 16-18 किमी/घंटा तक रह सकती है। भोपाल का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कल यानी 23 अगस्त का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी प्रदेश में भारी बारिश जारी रहेगी। ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। बाकी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी रहेगा।
गुरुवार की बारिश के आंकड़े
गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। प्रमुख जिलों में बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं:
- बैतूल: 4 मिमी
- भोपाल: 12 मिमी
- दतिया: 2 मिमी
- ग्वालियर: 25 मिमी
- गुना: 25 मिमी
- नर्मदापुरम: 3 मिमी
- इंदौर: 5 मिमी
- पचमढ़ी: 11 मिमी
- रायसेन: 13 मिमी
- रतलाम: 23 मिमी
- श्योपुर: 12 मिमी
- शिवपुरी: 30 मिमी
- उज्जैन: 2 मिमी
- छिंदवाड़ा: 6 मिमी
- दमोह: 2 मिमी
- नरसिंहपुर: 15 मिमी
- सागर: 22 मिमी
- सिवनी: 7 मिमी
- उमरिया: 4 मिमी
- बालाघाट: 8 मिमी
पिछले 24 घंटे के दौरान उच्चतम बारिश रिकॉर्ड:
- ग्वालियर: 53.8 मिमी
- नर्मदापुरम: 25.02 मिमी
- खंडवा: 21 मिमी
- पचमढ़ी: 25.02 मिमी
- रतलाम: 97 मिमी
- उज्जैन: 21 मिमी
- दमोह: 66 मिमी
- नरसिंहपुर: 73 मिमी




