नई दिल्ली। मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को आमने-सामने बैठाकर की गई पूछताछ में सोनम टूट गई और पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल ली। मेघालय पुलिस के ‘ऑपरेशन हनीमून’ के तहत हुई इस जांच में 23 मई को शिलांग के सोहरा में हुई हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ।
अब नहीं बचेंगे माओवादी: IG सुंदरराज की दो टूक, बोले- निर्णायक मोर्चे पर है बस्तर, टॉप नक्सली लीडर की पूरी जानकारी फोर्स के पास
पुलिस ने 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य सबूतों के आधार पर दोनों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि सोनम ने हनीमून के बहाने राजा को सुनसान इलाके में ले जाकर हत्यारों को लोकेशन भेजी। हत्या में राज कुशवाहा समेत तीन सुपारी किलर – आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी शामिल थे।
उत्तराधिकार को लेकर दत्तक पिता का दावा खारिज, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण बात कही
पुलिस को होटल रिकॉर्ड से पता चला कि सोनम ने झूठ बोला था कि वह उपवास पर है, जबकि उसने खाना खाया था। हत्या के बाद सोनम ने राजा के सोशल मीडिया से ‘सात जन्मों का साथ है’ पोस्ट डालकर जांच को भटकाने की कोशिश की। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हुआ। पुलिस ने सोनम, राज और तीनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम ने 9 जून को यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया था। पुलिस का मानना है कि सोनम, राजा को रास्ते से हटाकर राज के साथ जीवन शुरू करना चाहती थी। राजा के परिजनों ने सोनम के लिए फांसी की सजा और सामाजिक बहिष्कार की मांग की है। सोनम के भाई गोविंद ने भी फांसी की मांग की, लेकिन साजिश से अनभिज्ञ होने का दावा किया है।




