Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » BREAKING: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती

    BREAKING: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 7, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती
    सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती

    शिमला। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी ECG, MRI सहित अन्य जरूरी जांचें कर रही है। फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने निजी फार्महाउस में अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ ठहरी हुई थीं। वे 2 जून को शिमला पहुंची थीं और यहां गर्मियों की छुट्टियां बिता रही थीं। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    Read Also-  देश में कोरोना के मामले फिर बढ़े, 21 दिन में 62 गुना बढ़े एक्टिव केस, अब तक 59 की मौत

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रिंसिपल मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने जानकारी देते हुए कहा, “सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याएं हुई हैं। उन्हें रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। उनकी तबीयत फिलहाल ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।”

    जैसे ही सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना ऊना दौरा तुरंत रद्द कर दिया और शिमला के लिए रवाना हो गए। वे जल्द ही IGMC अस्पताल पहुंच सकते हैं।

    Read Also-  राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला: महाराष्ट्र चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ का लगाया आरोप

    गांधी परिवार की शिमला से पुरानी नजदीकी
    प्रियंका गांधी का फार्महाउस शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में स्थित है। यह सुंदर फार्महाउस पहाड़ी शैली में बना है, जिसमें देवदार की लकड़ी से शानदार इंटीरियर सजाया गया है। चारों तरफ हरियाली, पाइन के पेड़ और सामने हिमालय की बर्फीली चोटियों का नज़ारा इस स्थान को बेहद खास बनाता है। गांधी परिवार अक्सर गर्मियों की छुट्टियां यहीं बिताने के लिए आता है।

    Read Also-  महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर विवाद तेज, राज ठाकरे ने स्कूलों में केवल मराठी और अंग्रेजी पढ़ाने की उठाई मांग

    पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत
    सोनिया गांधी का स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्षों में कई बार खराब हुआ है। मार्च 2024 में उन्हें बुखार और कमजोरी के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जनवरी 2024 में भी वायरल इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इससे पहले, जून 2022 में सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुई थीं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी के नेता और समर्थक देशभर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.