Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    August 1, 2026

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    August 1, 2026

    रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    • रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद
    • कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल
    • कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वालों के लिए मोहन सरकार का बड़ा ऐलान
    • केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र
    • 11 अगस्त को लॉन्च होगी नई गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज K100 Pro Max
    • कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर विवाद तेज, राज ठाकरे ने स्कूलों में केवल मराठी और अंग्रेजी पढ़ाने की उठाई मांग

    महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर विवाद तेज, राज ठाकरे ने स्कूलों में केवल मराठी और अंग्रेजी पढ़ाने की उठाई मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 6, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर विवाद तेज
    महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर विवाद तेज

    मुंबई। कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में भी हिंदी भाषा को लेकर विरोध के सुर तेज हो गए हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार से मांग की है कि स्कूलों में केवल मराठी और अंग्रेजी में ही पढ़ाई करवाई जाए। उन्होंने इस संबंध में स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे को पत्र लिखकर स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की है।

    राज ठाकरे ने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत प्रस्तावित त्रिभाषा नीति महाराष्ट्र की भाषा और सांस्कृतिक पहचान के खिलाफ है। इस नीति में हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव है, जिसका MNS ने पहले भी विरोध किया था और अब एक बार फिर ठाकरे ने इस मुद्दे को ज़ोर-शोर से उठाया है।

    Read Also-   नीतीश के गढ़ में गरजे राहुल गांधी, कहा- बिहार को बना दिया क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया

    “मराठी अस्मिता से कोई समझौता नहीं” – राज ठाकरे
    राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान और मराठी भाषा की गरिमा को बनाए रखने के लिए स्कूलों में केवल मराठी और अंग्रेजी की पढ़ाई होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि हिंदी को अनिवार्य बनाने की कोशिश राज्य की स्थानीय अस्मिता के खिलाफ है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि देश के कई अन्य राज्यों ने दो-भाषा नीति को अपनाया है, और महाराष्ट्र को भी उसी दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

    “जनता में फैला भ्रम, सरकार दे स्पष्ट आदेश”
    राज ठाकरे ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार की तरफ से पहले यह कहा गया था कि पहली से पांचवीं कक्षा तक मराठी, अंग्रेजी और हिंदी पढ़ाई जाएगी। लेकिन जनता और शिक्षाविदों के विरोध के बाद सरकार ने कहा कि हिंदी अनिवार्य नहीं होगी।

    Read Also-  बेंगलुरु भगदड़ हादसा: RCB के मार्केटिंग हेड समेत चार गिरफ्तार…

    हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ठाकरे ने सरकार से मांग की है कि वह इस मामले में स्पष्ट और लिखित आदेश जारी करे ताकि किसी तरह की असमंजस की स्थिति ना रहे।

    “सरकार अगर पीछे हटी तो वही जिम्मेदार होगी”
    राज ठाकरे ने यह भी खुलासा किया कि सरकार की ओर से हिंदी की किताबों की छपाई शुरू कर दी गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि सरकार फिर से हिंदी को थोपने की तैयारी में है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार अपने पुराने फैसले पर लौटती है और हिंदी को अनिवार्य बनाती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

    Read Also-  RBI का बड़ा तोहफा: रेपो रेट में की 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती, सस्ते होंगे होम लोन और कार लोन

    चुनाव से पहले भावनात्मक मुद्दों को हवा
    यह पत्र ऐसे समय सामने आया है जब महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक हैं। विश्लेषकों का मानना है कि ठाकरे का यह कदम मराठी अस्मिता और भाषा के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल को गरमाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    maharashtra maharashtra news maharashtra news today maharashtra politics marathi news Mumbai news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल

    महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.