बैतूल। जिले के चक्कर रोड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दोपहिया वाहन की हेडलाइट के अंदर स्पेक्टिकल कोबरा सांप छिपा हुआ मिला। गाड़ी मालिक ने तुरंत सर्पमित्र को बुलाया, जिसके बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
कैसे हुआ रेस्क्यू
सर्पमित्र को पहले एक्टिवा के पुर्जे खोलने पड़े। काफी मशक्कत के बाद हेडलाइट के अंदर लिपटा हुआ कोबरा दिखाई दिया। एहतियात बरतते हुए उसे बाहर निकाला गया और जंगल में छोड़ दिया गया।
सावधानी बरतना जरूरी
- मानसून में वाहन को लंबे समय तक खड़ा करने के बाद इस्तेमाल करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करें।
- गाड़ी स्टार्ट करने से पहले आसपास आवाज करें ताकि किसी जानवर के होने का अंदेशा लग सके।
- अंधेरे या झाड़ियों के पास वाहन पार्क करने से बचें।
- वाहन में सांप दिखने पर खुद निकालने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या सर्पमित्र से मदद लें।




