Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में शिक्षा विभाग की सख्ती: निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबों पर लगाई सख्त पाबंदी

    रायपुर में शिक्षा विभाग की सख्ती: निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबों पर लगाई सख्त पाबंदी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेशछत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से स्कूल शिक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने एक सख्त आदेश जारी करते हुए जिले के सभी निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित किताबों के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

    Read Also-  निलंबित पटवारी की आत्महत्या मामला: दीपक बैज ने की ED – CBI जांच की मांग, कहा- बड़ी मछलियों को बचा रही सरकार…

    जारी आदेश के अनुसार, अब सीबीएसई (CBSE) से मान्यता प्राप्त स्कूलों को केवल एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों से ही पठन-पाठन कराना होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से संबद्ध स्कूलों को पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा निर्धारित किताबों का ही उपयोग करना होगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    स्कूलों में यूनिफॉर्म सामग्री की बिक्री पर भी प्रतिबंध
    निजी स्कूलों द्वारा जूते, मोजे, टाई, बेल्ट, बैग, नोटबुक आदि की बिक्री या एक विशेष दुकान से खरीद की अनिवार्यता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद, DEO ने इस पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि कोई भी निजी विद्यालय परिसर में इन सामग्रियों की बिक्री नहीं करेगा और न ही पालकों को किसी विशेष विक्रेता से सामान खरीदने के लिए बाध्य करेगा।

    सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और इसके प्रमाण स्वरूप नोडल प्राचार्य के माध्यम से एक प्रमाण पत्र DEO कार्यालय में प्रस्तुत करें।

    Read Also-  GST विभाग में 200 अधिकारियों का ट्रांसफर: सूची में मृत अधिकारी का नाम शामिल, विभाग ने स्वीकार की गलती

    प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जताई आपत्ति
    इस आदेश के विरोध में छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने DEO कार्यालय को पत्र सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि कई बार एनसीईआरटी की किताबें समय पर उपलब्ध नहीं हो पातीं, जिसके कारण वैकल्पिक रूप से प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबों का उपयोग किया जाता है। ऐसे में इस आदेश से निजी स्कूलों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।

    DEO के आदेश में नियमों का स्पष्ट उल्लेख
    जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी निजी विद्यालय उस बोर्ड की मान्य किताबें ही पढ़ाएं जिससे उन्हें मान्यता प्राप्त है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के लिए एनसीईआरटी किताबें, जबकि छत्तीसगढ़ बोर्ड के लिए पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें ही मान्य होंगी। साथ ही छात्रों के हित में केंद्रीयकृत परीक्षाओं में भाग लेना भी अनिवार्य किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur news raipur news cg raipur news hindi raipur news latest raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.