रायपुर। छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास धाम जिले के गिरौदपुरी में जैतखांभ काटे जाने के लिए बनाई न्यायिक जांच आयोग की समय अवधि बढ़ा दी गई है। 13 जून को इस आयोग का कार्यकाल समाप्त हो रहा था। अभी तक की स्थिति में जांच की रिपोर्ट आयोग ने सरकार को नहीं सौंपी है। ऐसे में इस आयोग की 12 अक्टूबर तक के लिए कार्यकाल बढ़ा दी गई है।
Read Also- बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक और इनामी नक्सली के ढेर होने की खबर….
ज्ञात हो कि पिछले साल 15 – 16 मई 20240की दरमियान रात ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में असमाजिक तत्वों द्वारा सतनामी समाज के पवित्र जैतखांभ को काट दिया गया था। इसके बाद आक्रोशित सतनामी समाज ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए 10 जून 2024 को (तब के) बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में प्रदर्शन और रैली की थी। इस दौरान सतनामी समाज में साजिशपूर्ण कुछ असमाजिक तत्वों ने कलेक्टोरेट परिसर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।
Read Also- छग पुलिस में बड़ी पदोन्नति: 46 इंस्पेक्टर बने DSP, 7 असिस्टेंट कमांडेंटों को भी मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट…
इसी मामले में 150 से अधिक सतनामी समाज के लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था। इसमें से ज्यादातर लोगों को अभी जमानत नहीं हुई है। इसी मामले में भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि कुछ दिन पहले ही इस मामले में देवेंद्र यादव जमानत पर छुटकर आए हैं। देवेंद्र यादव पर आरोप है कि सतनामी समाज की प्रदर्शन और रैली में शामिल होकर उन्होंने राजनीतिक उद्देश्य से दंगा भड़काया है।




