अहमदाबाद। गुजरात में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और वर्षा से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मेहसाणा, अरावली, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, नवसारी, वलसाड, राजकोट और जामनगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है।
छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली सफलता: मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, 40 लाख का इनामी गजरला और 1 करोड़ के इनामी चलपति की पत्नी अरुणा मारी गई
हलवद में भारी बारिश के कारण कोजवे डूब गया, जिससे हलवद-रणमलपुर मार्ग बंद हो गया है। मोरबी में मच्छु-3 डेम के गेट खोल दिए गए हैं और 21 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। खंभाडा डेम के गेट भी खोलने पड़े, जिससे गढड़ा रोड बंद हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि बोटाद, अमरेली, सुरेंद्रनगर और भावनगर में सबसे अधिक बारिश हुई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 25 जिलाधिकारियों से बातचीत कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।




