Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ट्रंप का टैरिफ बम 14 देशों पर फूटा, भारत को दी राहत, डील के दिए संकेत

    ट्रंप का टैरिफ बम 14 देशों पर फूटा, भारत को दी राहत, डील के दिए संकेत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 8, 2025Updated:July 8, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को वैश्विक व्यापार व्यवस्था को झकझोरते हुए 14 देशों को सख्त टैरिफ लेटर भेजा, जिसमें नए आयात शुल्क लागू करने की जानकारी दी गई है। सबसे पहले यह लेटर जापान और दक्षिण कोरिया को भेजा गया, जिन पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। इसके बाद म्यांमार, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और मलेशिया जैसे देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर भी टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

    हालांकि इस टैरिफ बम के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत पर किसी तरह का टैरिफ फिलहाल नहीं लगाया जाएगा। इसके विपरीत उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता जल्द ही फाइनल हो सकता है।

    ट्रंप ने ट्रेड डील को लेकर दिए सकारात्मक संकेत

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ लेटर की घोषणा के दौरान कहा, “हम भारत के साथ सौदा करने के बेहद करीब हैं। हमने पहले ही ब्रिटेन और चीन के साथ व्यापारिक समझौते किए हैं, और भारत के साथ भी सकारात्मक दिशा में बातचीत जारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि जिन देशों को टैरिफ लेटर भेजा गया है, उनके साथ व्यापार समझौते की संभावना बेहद कम है, इसलिए उन्हें सीधे पत्र भेजकर टैरिफ की जानकारी दी गई है।

    ट्रंप ने आगे कहा कि इन टैरिफ के लागू होने के बाद कुछ देश जरूर अपनी स्थिति में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि उनके पास कोई मजबूत कारण है या नहीं। उन्होंने दो टूक कहा कि अमेरिका अब सिर्फ निष्पक्ष और संतुलित व्यापार को ही प्राथमिकता देगा।

    25 साल बाद लौट रही है तुलसी विरानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन जल्द होगा टेलीकास्ट

    भारत के लिए रणनीतिक अवसर

    इस घटनाक्रम को भारत के लिए रणनीतिक दृष्टि से एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, जो अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। अगर यह समझौता होता है, तो भारत को अमेरिकी बाजार में व्यापक पहुंच मिलेगी और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

    डोनाल्ड ट्रंप का यह कदम वैश्विक व्यापार समीकरणों को प्रभावित कर सकता है और आने वाले दिनों में इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल तेज होने की संभावना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.