Khabarwaad National Desk: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं. एक हमले में जयपुर के रहने वाले एक जोड़े को गोली मारी गई है, जिसमें दोनों घायल हो गए. वहीं शोपियां में हुए आतंकी हमले में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई. इन आतंकी हमलों की स्थानीय नेताओं ने निंदा की है.
Read also: दो साल पहले सरेराह व्यापारी की सब्बल मारकर हत्या, आरोपी पति पत्नी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
शोपियां के हीरपोरा इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद पर फायरिंग की थी. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां बताया जा रहा है कि उनकी मौत हो गई. वहीं अनंतनाग के पहलगाम इलाके में राजस्थान के एक कपल को गोली मारी गई है.
Read also : Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, होगा धन लाभ
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहलगाम में एक टूरिस्ट कैंप को निशाना बनाया था. यहां जयपुर के एक कपल फरहा और तबरेज को गोली लगी है. दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.




