GHARMENDRA YADAV
KHABARWAAD DHAMTARI. जिले से एक बड़ी घटना सामने आयी है, यहां पर कल रात सूर्या राइस मिल में काम करने वाली महिला मजदूर ने अपने साड़ी से फांसी लगाकर राइस मिल के अंदर आत्महत्या कर ली है। वही राइस मिल में काम करने वाले अन्य मजदूर ने देखा तो घटना की जानकारी राइस मिल के मालिक को दी।
राइस मिल के मालिक राजेंद्र लुंकड़ ने बताया की महिला काफी समय से उनके राइस मिल में काम कर रही थी, महिला का नाम शिव कुमारी मांडवी उम्र 45 वर्ष जो की ग्राम नगरी खल्लारी की निवासी बताई जा रही है। बीते दिन भर महिला ने मिल में कोई काम नहीं किया था रात्रि के समय अचानक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जानकारी मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है,पोस्टमार्टम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
वहीं परिजनों का कहना है कि महिला ने अपना घर परिवार छोड़कर कई सालों से धमतरी में काम कर रही थी। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि महिला ने क्यों आत्महत्या की हैं।




