Raipur Crime News Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर के अवधपुरी सोनडोंगरी इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। पति-पत्नी की आपसी लड़ाई के दौरान पड़ोसी की बाल्टी में ईंट गिर जाने के विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या की दी गई। कबीर नगर थाना पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। दो अन्य फरार हैं।
Raipur Crime News Update: कबीर नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनडोंगरी निवासी मोहम्मद मुकीम खान की हत्या उसके पड़ोसी अल्ताफ, बेटे आरिफ और मोहम्मद जाकीर ने की है। पुलिस ने अल्ताफ को हिरासत में लिया है। घटना वाले दिन मुकीम अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था।
Read Also- राजधानी में लिफ्ट देने के बाद छात्र से लूट, ATM पिन नहीं बताया तो पटक- पटक किया लहुलुहान, इलाज के दौरान हुई मौत
Raipur Crime News Update: इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अल्ताफ के घर की बाल्टी में ईंट गिर गई। ईंट गिरने की घटना के बाद अल्ताफ, मुकीम को समझाने के लिए गया। इसी दौरान अल्ताफ की मुकीम के साथ कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी होते देख एक अन्य पड़ोसी उन्हें समझाने गया।
Read Also- जालसाजों ने पांच मिनट में DSP का बना दिया फर्जी आधार कार्ड, जानें पूरा मामला
कुछ देर बाद अल्ताफ अपने दोनों बेटों के साथ मुकीम के घर पहुंचा और चाकू से मुकीम की छाती पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकीम को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। उपचार कराने के बाद डाक्टरों के मना करने के बावजूद मुकीम अस्पताल से अपने घर चला गया।
घर पहुंचने के कुछ देर बाद मुकीम की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद स्वजन मुकीम को पुन: अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।




