Statement of Minister Laxmi Rajwade: कोरबा में प्रदेश की महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कांग्रेस की पूर्व सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश में कुपोषण को बढ़ावा देने का काम किया है। कुपोषण को समाप्त करने अगर उनके द्वारा कोई काम किया गया होता, तो आज छत्तीसगढ़ कुपोषण मुक्त राज्य बन चुका होता। भाजपा की वर्तमान सरकार कुपोषण को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।
रायपुर जाने के दौरान कटघोरा में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Read Also- कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, खरगे-सोनिया और राहुल के इन दिग्गजों के नाम शामिल
Statement of Minister Laxmi Rajwade: महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर कुपोषण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में कुपोषण की समस्या गंभीर हो गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुपोषण में कमी लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। राजवाड़े ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नियमित रूप से पोषित आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रदेश में कुपोषण की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की योजनाएं और प्रयास जमीनी स्तर पर असर दिखा रहे हैं, और आने वाले समय में कुपोषण की समस्या को और भी नियंत्रित किया जाएगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस साय सरकार पर हुई हमलावर, बैज ने किया तीन सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान
Statement of Minister Laxmi Rajwade: राजवाड़े ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान कुपोषण को नजरअंदाज किया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। भाजपा सरकार ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए कई ठोस कदम उठाए हैं, जिससे अब स्थिति में सुधार हो रहा है।




