Bilaspur News: ट्रैफिक थाने में पदस्थ सिपाही लोगों को चालान का डर दिखाकर देवकीनंदन चौक के पास लोगों से वसूली करने लगा। कई लोगों से उसने आनलाइन रुपये ट्रांसफर कराए। इसके लिए उसने सड़क किनारे दुकान लगाने वालों के स्केनर का उपयोग किया। वसूली के बाद जाते समय व्यापारियों से नगद रुपये ले लिए।
Read Also- नशे की लत और प्रेमिका की ख्वाइशें पूरी करने के लिए लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur News: शिकायत मिलने पर एसपी रजनेश सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।ट्रैफिक थाने में पदस्थ सुशील पांडेय की ड्यूटी बुधवार को देवकीनंदन चौक पर थी। ड्यूटी के दौरान उसने कई लाेगों को रोककर चालान का डर दिखाया। इसके बाद उसने लोगों से रुपये मांगे। कई लोगों ने रुपये नहीं होने की बात कही। इस पर उसने सड़क किनारे दीये और फूल बेचने वालों के स्केनर का उपयाेग कर रुपये देने कहा। चालान के डर से लोगों ने रुपये भी दे दिए। वसूली के इस पूरे खेल का किसी ने वीडियो बना लिया।
Read Also- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘दाना’ का असर, अब बदलेगा मौसम, तूफान के साथ दो दिन तक बारिश के आसार
महिला ने बताया दिनभर में पांच हजार की करता है वसूली
Bilaspur News: देवकीनंदन चौक पर दुकान चलाने वाली महिला ने बताया कि आरक्षक सुशील पांडेय की महीने भर से ड्यूटी लगी हुई है। सुबह से लेकर शाम तक वह लोगों को रोककर चालान का डर दिखाता। इसके बाद उनसे रुपये की मांग करता। कई लोग रुपये नहीं होने की बात कहते तो महिला के पेटीएम में रुपये भेजने कहता। इसके साथ ही वह फूल वाले और अन्य दुकान संचालकों के पेटीएम में रुपये भेजने के लिए दबाव बनाता। एक दुकान संचालक सुजीत ने भी बताया कि वह उनके पेटीएम में रुपये डालने के लिए कहा। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह व्यापारियों से नगद लेकर चला जाता है।




