Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन की मनमानी, बच्चों की पढ़ाई ठप,  साल भर से बिना वेतन के काम कर रहे टीचर, परेशान शिक्षकों ने शुरू किया आंदोलन

    सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन की मनमानी, बच्चों की पढ़ाई ठप,  साल भर से बिना वेतन के काम कर रहे टीचर, परेशान शिक्षकों ने शुरू किया आंदोलन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 11, 2024 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    Bilaspur Breaking News
    Bilaspur Breaking News

    Bilaspur Breaking News: बिलासपुर में सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन के रवैए से शिक्षक परेशान हैं। प्रबंधन की मनमानी ऐसी कि उन्हें साल भर से वेतन नहीं दिया जा रहा है। बच्चों का भविष्य खराब न हो इस कारण से शिक्षक बिना वेतन के ही काम करते रहे। लेकिन, लंबे समय से वेतन न मिलने की वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। लिहाजा, शिक्षकों ने कलेक्टर और डीईओ से शिकायत कर काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दिया है। मामला सरकंडा के अशोक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का है।

    Read Also-  रायपुर नगर (दक्षिण) के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए 13 नवम्बर को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

    Bilaspur Breaking News:  स्कूल की प्राचार्य गायत्री तिवारी ने बताया कि जब स्कूल की आर्थिक स्थिति ठीक थी, तब शिक्षक फंड के पैसे से स्कूल प्रबंधन ने जमीन खरीद ली। लेकिन, धीरे-धीरे कर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या कम होने लगी, तब स्कूल की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। स्थिति यह है कि अब उन्हें एक साल का वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे शिक्षकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए व्यवस्थापक दिलीप कुमार शर्मा से संपर्क किया गया। लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

    Read Also-  उपचुनाव चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार से 27 लाख कैश जब्त

    प्रबंधन ने नहीं दिया ध्यान, कलेक्टर और डीईओ से की शिकायत
    Bilaspur Breaking News:  इस पर शिक्षकों ने मिलकर प्रबंध समिति से कई बार वेतन की मांग की। लेकिन, इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। स्कूल में पढ़ाने वाले 10 शिक्षक हैं। सभी शिक्षक पहले अपनी समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। रीना तिवारी और नीलिमा शर्मा ने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर स्कूल प्रशासन को लिखित आवेदन भी दे चुके हैं। लेकिन स्कूल प्रबंधन की तरफ से उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिक्षकों ने पहले कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसके बाद डीईओ को लिखित आवेदन देकर वेतन दिलाने की गुहार लगाई।

    Read Also-  कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै, तिरुपति घूमने का मौका… आईआरसीटीसी ने निकाला खास पैकेज, जानिए हर डिटेल

    शिक्षकों ने शुरू किया आंदोलन, स्कूल के सामने धरना-प्रदर्शन
    प्रबंधन की मनमानी और वेतन भुगतान नहीं करने से परेशान शिक्षकों ने अब आंदोलन का रूख अख्तियार किया है। शिक्षकों ने स्कूल के सामने ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि अब बिना वेतन के काम करना मुश्किल हो रहा है। जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वो स्कूल में अध्यापन कार्य बंद रखेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur breaking news bilaspur crime news bilaspur hindi news bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news in hindi bilaspur news today bilaspur today news breaking news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.