CG Fraud News: बिलासपुर। प्रधानमंत्री ऋण योजना के नाम पर एक किसान से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सारधा गांव की है, जहां एक ठग ने किसान को 6 लाख रुपये के लोन का झांसा देकर 4.5 लाख की धोखाधड़ी कर डाली।
Read Also- सर्व आदिवासी समाज ने किया नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामसभा अधिकारों पर हुई चर्चा
CG Fraud News: मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने किसान को लोन दिलाने का झांसा देकर उससे जरूरी दस्तावेज और एक ब्लैंक चेक ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उस चेक के जरिए किसान के खाते से 4.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए और मौके से फरार हो गया। जब पीड़ित किसान को पैसे ट्रांसफर होने का मोबाइल पर मैसेज मिला तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read Also- तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक सहित आठ महिला सफाईकर्मी घायल, चार की हालत गंभीर
CG Fraud News: पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।




