CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 169 पटवारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर 9 अप्रैल को जारी आदेश के बाद सभी पटवारियों को तत्काल रिलीव कर दिया गया है, और उन्हें 11 अप्रैल तक नए स्थान पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read Also- नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
इस स्थानांतरण में लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनात पटवारियों को प्राथमिकता दी गई है। कुछ पटवारियों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और कार्यप्रणाली में सुधार लाना बताया गया है।
अनुभागवार स्थानांतरण विवरण:
- रायगढ़: 70 पटवारी
- खरसिया: 24 पटवारी
- लैलूंगा: 25 पटवारी
- धरमजयगढ़: 14 पटवारी
- घरघोड़ा: 36 पटवारी
Read Also- सीएम साय ने किया छत्तीसगढ़ के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमिपूजन, कहा- नवा रायपुर को बनाएंगे ‘सिलिकॉन वैली’
CG Breaking News: सभी स्थानांतरित पटवारियों का तहसील और हल्का नंबर बदला जाएगा। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी पटवारी अनिवार्य रूप से नए कार्यस्थल पर पहुंचें, और लगभग सभी पटवारियों ने नए कार्यस्थल पर आमद भी दे दी है।




