Chhattisgarh Latest News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर, अटल नगर में देश की अग्रणी सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के तकनीकी विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
करीब 1,143 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने जा रहा यह प्लांट डेढ़ लाख वर्ग फीट क्षेत्र में तैयार होगा, जहां वर्ष 2030 तक 10 अरब सेमीकंडक्टर चिप्स का निर्माण किया जाएगा। इन चिप्स का उपयोग टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में किया जाएगा।
Read Also- डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली PWD विभाग की समीक्षा बैठक, कहा- फील्ड पर जाइए…
Chhattisgarh Latest News: मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ में देश के पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना का शुभारंभ हुआ है। यह संयंत्र नवा रायपुर को तकनीकी हब के रूप में स्थापित करेगा और राज्य को ‘सिलिकॉन वैली ऑफ छत्तीसगढ़’ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।” उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर जैसे उच्च तकनीकी उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। इसके चलते राज्य में निवेशकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।
Chhattisgarh Latest News: मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिसंबर 2024 में दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट प्रोग्राम में राज्य के अधिकारियों की मुलाकात पोलीमैटेक के प्रबंधन से हुई थी, और वहीं से छत्तीसगढ़ में निवेश की रूपरेखा तैयार हुई। इसके बाद मात्र 45 दिनों में एनआरडीए द्वारा सेक्टर-5 में भूमि आबंटित कर 25 दिनों के भीतर लीज डीड पंजीकरण का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया।
Read Also- 15 साल बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी, पैरोल पर निकल कर हुआ था फरार, अब फिर जाएगा जेल
Chhattisgarh Latest News: इस अवसर पर पोलीमैटेक के प्रबंध निदेशक ईश्वर राव ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए राज्य में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से पॉवर मॉड्यूल फेब्रिकेशन प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। इससे 5,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की ऊर्जा संपदा और प्रशासनिक तत्परता के कारण कंपनी ने यहां निवेश का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संयंत्र में कार्य करने वाले चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, एनआरडीए के सीईओ सौरभ कुमार, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार और पोलीमैटेक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।




