Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाईकोर्ट का अहम फैसला: संविदा कर्मियों को मातृत्व अवकाश के दौरान मिलेगा वेतन

    हाईकोर्ट का अहम फैसला: संविदा कर्मियों को मातृत्व अवकाश के दौरान मिलेगा वेतन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 14, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    411 करोड़ के मेडिकल उपकरण घोटाले पर HC सख्त

    Chhattisgarh High Court News: बिलासपुर। संविदा कर्मचारियों के हित में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि केवल संविदा पर नियुक्त होने के आधार पर किसी महिला को मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) के दौरान वेतन से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने आदेश दिया कि याचिकाकर्ता को अवकाश अवधि का वेतन प्रदान किया जाए और राज्य के संबंधित प्राधिकरण तीन माह के भीतर इस पर नियमानुसार निर्णय लें।

    Read Also-  आंगन में मां के साथ सो रही 7 साल की बच्ची का अपहरण: झाड़-फूंक करने वाला बैगा गिरफ्तार

    यह मामला जिला अस्पताल कबीरधाम में संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्स राखी वर्मा से जुड़ा है। उन्होंने 16 जनवरी 2024 से 16 जुलाई 2024 तक मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकृत कर लिया गया था। 21 जनवरी 2024 को उन्होंने एक कन्या को जन्म दिया और 14 जुलाई 2024 को पुनः ड्यूटी जॉइन की। इसके बावजूद उन्हें मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन नहीं दिया गया, जिससे उन्हें और उनके नवजात शिशु को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

    Read Also-  कार नहीं मिली तो तोड़ा रिश्ता: दूल्हे ने रुकवाया फेरा, बारात लौटी वापस

    Chhattisgarh High Court News:  राखी वर्मा ने 25 फरवरी 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वेतन की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। कार्यवाही न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्रीकांत कौशिक ने तर्क दिया कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2010 के नियम 38 के अंतर्गत मातृत्व अवकाश सभी महिला कर्मचारियों का विधिक अधिकार है, चाहे वे संविदा पर कार्यरत हों या स्थायी। उन्होंने यह भी कहा कि मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन न देना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन है, जिससे अस्थायी और स्थायी कर्मचारियों के बीच अनुचित भेदभाव उत्पन्न होता है।

    Read Also-  राष्ट्रीय गौरव बनीं SP भावना गुप्ता, ऑल इंडिया पुलिस टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक 

    Chhattisgarh High Court News:  राज्य की ओर से महाधिवक्ता ने दलील दी कि याचिकाकर्ता संविदा पर कार्यरत थीं और उन्हें नियमित कर्मचारियों की भांति लाभ नहीं मिल सकते। कोर्ट ने इन तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि मातृत्व और शिशु की गरिमा के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत संरक्षण प्राप्त है। मातृत्व लाभ अधिनियम एक कल्याणकारी कानून है और इसका उद्देश्य महिला एवं उसके शिशु के पूर्ण और स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करना है। इसलिए इसे केवल नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं रखा जा सकता।

    Read Also-  सहायक संचालक उद्योग भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

    Chhattisgarh High Court News:  कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अवकाश नियम, 2010 के नियम 38 एवं अन्य लागू दिशा-निर्देशों के अनुसार याचिकाकर्ता के मामले पर विचार करें और आदेश की प्रति प्राप्त होने की तिथि से तीन माह के भीतर उपयुक्त निर्णय पारित करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur high court news bilaspur news chhattisgarh chhattisgarh high court chhattisgarh news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.