गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। केरल के कोचीन में 11 से 14 अप्रैल 2025 तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उन्होंने महिला सिंगल टेबल टेनिस कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
Read Also- इंद्रावती मुठभेड़ में ढेर हुए तीन कुख्यात माओवादी, पुलिस ने की पहचान, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
भावना गुप्ता ने फाइनल मुकाबले में मिजोरम पुलिस की खिलाड़ी को हराकर यह प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और लगन का परिणाम है, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए भी गर्व की बात है।
Read Also- प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इन विभागों में भर्ती,जानें प्रक्रिया
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद यह पहला मौका है जब किसी पुलिस अधिकारी ने राष्ट्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। भावना गुप्ता की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि यह पुलिस विभाग में राज्य की प्रतिभा और बढ़ती भागीदारी का भी प्रमाण है।




