CG Bilaspur Latest News: बिलासपुर शहर में तेज गर्मी और धूप से लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। एसएसपी रजनेश सिंह ने निर्णय लिया है कि शहर के 15 प्रमुख चौराहों पर हर दिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखे जाएंगे। एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने स्पष्ट किया कि सिग्नल बंद होने के बावजूद सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। यदि किसी स्थान पर अत्यधिक भीड़ या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन देखा जाएगा, तो वहां तुरंत सिग्नल चालू कर दिए जाएंगे।
तारबाहर से राजेंद्र नगर के बीच की स्थिति चिंताजनक
इस पहल से खास तौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी जो तारबाहर से राजेंद्र नगर चौराहे के बीच की यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर यात्रियों को पांच अलग-अलग सिग्नलों पर रुकना पड़ता था, जिससे उन्हें अधिक देर तक तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता था।
Read Also- स्टेशन पर यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य शुरू, 24 अप्रैल तक ये ट्रेनें रहेगी रद्द…
ब्लिंकर रहेंगे चालू, नियमों का पालन जरूरी
CG Bilaspur Latest News: 20 अप्रैल से लागू की गई इस व्यवस्था के तहत जिन 15 प्रमुख चौराहों पर सिग्नल बंद रहेंगे, वहां कुछ स्थानों पर केवल ब्लिंकर चालू रहेंगे ताकि वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके। बंद किए जाने वाले प्रमुख चौराहों में मंगला चौक, नेहरू चौक, अमेरी चौक, महाराणा प्रताप चौक, मंदिर चौक, पुराना बस स्टैंड, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहा, तारबाहर चौक, गांधी चौक, देवकीनंदन चौक, महामाया चौक आदि शामिल हैं।
Read Also- हाथों में सजी मेहंदी, आंखों में आंसू… शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा – ‘भाई को बोली थी शादी नहीं करना चाहती
22 चौराहों में से 7 पहले से ही बंद
CG Bilaspur Latest News: बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के अंतर्गत 22 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। हालांकि वर्तमान में 15 स्थानों पर ही इनका उपयोग हो रहा था। शेष 7 सिग्नल पहले से ही बंद हैं, जिनमें अशोक नगर चौराहा, मुंगेली नाका तिराहा, जीडीसी कॉलेज, अपोलो तिराहा, कोतवाली चौक, नर्मदा नगर चौक आदि शामिल हैं।




