CM Vishnu Deo Sai Mumbai Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को मुंबई में आयोजित होने वाले वस्त्र और इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा लेंगे। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान वे देश के शीर्ष उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं के समक्ष छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएं और अधोसंरचना विकास का विजन प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर, गोरेगांव में आयोजित किया जाएगा।
Read Also- ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर फिल्म निर्देशक Anurag kashyap के खिलाफ रायपुर में FIR, सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद मांगी माफी
मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को CMAI फैब शो में भाग लेंगे, जिसे क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह मंच भारत के वस्त्र उद्योग का सबसे प्रमुख नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म माना जाता है। इस अवसर पर कुछ अहम निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की भी संभावना है, जिससे राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास को बल मिलेगा।
Read Also- इश्क में अंधी युवती ने रचाया खौफनाक खेल, प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का किया अपहरण
CM Vishnu Deo Sai Mumbai Visit: 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री साय इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन इस्पात उद्योग में नवाचार, तकनीकी विकास और अधोसंरचना निर्माण पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की औद्योगिक रणनीति, इस्पात उद्योग के लिए विशेष क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स हब, और सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसी महत्वपूर्ण नीतियों को साझा करेंगे।
Read Also- छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका: बिना परीक्षा के होगी भर्ती, जाने पूरी प्रक्रिया
CM Vishnu Deo Sai Mumbai Visit: इसी दिन आयोजित छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग में मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इस चर्चा में औद्योगिक क्लस्टर, अनुकूल श्रमिक नीति और सरल निवेश प्रक्रियाओं जैसे विषयों पर फोकस किया जाएगा, जिससे राज्य में निवेश को और अधिक आकर्षक बनाया जा सके। मुख्यमंत्री साय दोनों दिनों दोपहर 1 बजे मीडिया से संवाद भी करेंगे, जिसमें वे राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे निवेश प्रोत्साहन प्रयासों और नई औद्योगिक नीति की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी साझा करेंगे।




