Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ के प्रतियोगी युवाओं को बड़ी राहत, व्यापमं परीक्षा शुल्क में नहीं होगी कोई बढ़ोतरी

    छत्तीसगढ़ के प्रतियोगी युवाओं को बड़ी राहत, व्यापमं परीक्षा शुल्क में नहीं होगी कोई बढ़ोतरी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 23, 2025Updated:April 23, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CGPSC-2024 मेंस का रिजल्ट जारी: देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप, टॉप-5 में सभी पुरुष, टॉप-10 में 2 महिलाएं

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने व्यापमं (Vyapam) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क में किसी भी तरह की वृद्धि नहीं करने का फैसला लिया है। अब 2022 से पहले लागू शुल्क दरें ही पुनः लागू की जाएंगी। इस निर्णय के अनुसार, सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 350 रुपए, ओबीसी वर्ग से 250 रुपए और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग से 200 रुपए शुल्क लिया जाएगा।

    Read Also- ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर फिल्म निर्देशक Anurag kashyap के खिलाफ रायपुर में FIR, सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद मांगी माफी

    कैबिनेट बैठक में हुआ था निर्णय
    हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अब राज्य के स्थानीय युवाओं से भी परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। हालांकि उस समय शुल्क की राशि को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी। अब व्यापमं की ओर से संकेत मिले हैं कि पहले की ही शुल्क दरें लागू की जाएंगी। इसकी शुरुआत पीडब्ल्यूडी (PWD) सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा से की जा सकती है। व्यापमं जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी करेगा।

    Read Also-  सीएम साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के निधन पर जताया गहरा शोक

    तीन वर्षों से थी छूट, अब नियमों में बदलाव
    पिछले तीन वर्षों से स्थानीय युवाओं को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई थी, जिससे आवेदन करने वालों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन परीक्षा में अनुपस्थित रहने वालों की संख्या में भी इजाफा देखा गया। अब नए नियमों के तहत, परीक्षा में शामिल होने पर ही शुल्क वापस किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो उसकी शुल्क राशि वापस नहीं की जाएगी।

    Read Also- मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग पर राष्ट्रीय कार्यक्रम, सीएम साय लेंगे हिस्सा, औद्योगिक नीति पर उद्योगपतियों संग करेंगे चर्चा

    PWD में 100 से अधिक पदों पर भर्ती, परीक्षा 13 जुलाई को
    लोक निर्माण विभाग (PWD) में सब इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ये भर्तियाँ सिविल और विद्युत/यांत्रिकी (Mechanical) शाखाओं में होंगी। परीक्षा की तारीख 13 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होने की संभावना है।

    Read Also-  मेडिकल छात्रा से दुष्‍कर्म: PHE के SDO ने शादी का झांसा देकर किया रेप, गर्भवती हुई तो कराया अबॉर्शन

    WRD और PHED में भी भर्ती परीक्षाएं
    जल संसाधन विभाग (WRD) में भी इसी तरह के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसकी परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) में सब इंजीनियर के 128 पदों के लिए परीक्षा 27 अप्रैल को होगी। इनमें 118 पद सिविल और 10 पद विद्युत/मैकेनिकल के हैं। व्यापमं को इन पदों के लिए करीब 25,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित, हीट वेव का अलर्ट जारी

    एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा केंद्रों की जानकारी
    PHED भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देनी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.