Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » श्मशान घाट के पास मिला नरकंकाल और कपड़े, मासूम बच्ची के अपहरण से जुड़ा है मामला, SP बोले- होगा DNA टेस्ट

    श्मशान घाट के पास मिला नरकंकाल और कपड़े, मासूम बच्ची के अपहरण से जुड़ा है मामला, SP बोले- होगा DNA टेस्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 10, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    Mungeli Latest News

    Mungeli Latest News: मुंगेली में लगभग एक महीने पहले घर से लापता हुई 7 साल की मासूम बच्ची के मामले में अब एक भयावह मोड़ सामने आया है। जिले के कोसाबाड़ी गांव से 12 अप्रैल की रात को अगवा हुई बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका था। लेकिन हाल ही में श्मशान घाट के पास एक नरकंकाल और बच्चियों जैसे कपड़े मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    Read Also-  कोरबा DMF घोटाला: चार सीईओ गिरफ्तार, जांच में कलेक्टर रानू साहू का नाम आया सामने

    Mungeli Latest News:  पुलिस अधीक्षक (एसपी) भोजराम पटेल ने जानकारी दी कि कोसाबाड़ी से सटे श्मशान घाट क्षेत्र में एक नरकंकाल और छोटे बच्चों जैसे कपड़े बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में ये अवशेष लापता बच्ची के होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बरामद अवशेषों की डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि ये अवशेष लापता बच्ची लाली के ही हैं या नहीं। एसपी ने यह भी माना है कि यह बरामदगी इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकती है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी, बस्तर संभाग में भी तेज बारिश की संभावना

    स्थानीय लोगों में आशंका है कि यह मामला नरबलि से जुड़ा हो सकता है। घटना के बाद से गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

    Mungeli Latest News:  गौरतलब है कि 12 अप्रैल की रात 7 साल की मासूम बच्ची लाली अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    Read Also-  भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी छुट्टियां स्थगित, पुलिस विभाग अलर्ट मोड में

    मामले को लेकर प्रशासन और समाज के विभिन्न वर्गों ने बच्ची को ढूंढ़ने के प्रयास तेज किए हैं। जानकारी देने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की गई है। मुंगेली एसपी ने 10 हजार, बिलासपुर आईजी ने 30 हजार और लोरमी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी कोमल राजपूत ने 1 लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। इस प्रकार कुल 1 लाख 40 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इसके बावजूद अब तक लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    mungeli breaking news mungeli latest news mungeli news mungeli news cg mungeli news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.