Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सियासी हलचल! बैज का दावा- कई पूर्व विधायक संपर्क में, पुरंदर बोले- बैज खुद BJP के संपर्क में

    September 21, 2026

    ‘राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा’, PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का पलटवार

    September 21, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर बैज-जायसवाल आमने-सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चुनौती स्वास्थ्य मंत्री ने की स्वीकार

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सियासी हलचल! बैज का दावा- कई पूर्व विधायक संपर्क में, पुरंदर बोले- बैज खुद BJP के संपर्क में
    • ‘राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा’, PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का पलटवार
    • स्वास्थ्य व्यवस्था पर बैज-जायसवाल आमने-सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चुनौती स्वास्थ्य मंत्री ने की स्वीकार
    • ‘मां है ममता, मां है करुणा…’ CM साय की पोस्ट ने खींचा ध्यान, इंदौर विवाद से जोड़कर देख रहे लोग
    • सेवा संकल्प अभियान की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, कलेक्टरों को दिए जनभागीदारी बढ़ाने और त्वरित निराकरण के निर्देश
    • भाई के कांग्रेस प्रवेश पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया बयान, कहा- ‘कांग्रेस परिवार और समाज को लड़ाने का काम कर रही’
    • 2027 वर्ल्ड कप से पहले बेंच स्ट्रेंथ टेस्ट करने का मौका, इरफान पठान ने यशस्वी पर जताया भरोसा
    • बीजापुर के जंगल में सुरक्षाबलों की सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डंप, AK-47 और 9 एमएम पिस्टल बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दो महीने से लापता 7 साल की बच्ची का कंकाल मिला, DNA जांच से हुई पुष्टि, माता-पिता समेत 3 संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट

    दो महीने से लापता 7 साल की बच्ची का कंकाल मिला, DNA जांच से हुई पुष्टि, माता-पिता समेत 3 संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 7, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    दो महीने से लापता 7 साल की बच्ची का कंकाल मिला
    दो महीने से लापता 7 साल की बच्ची का कंकाल मिला

    मुंगेली।  जिले के लोरमी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम कोसाबाड़ी में दो महीने पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुई 7 साल की बच्ची माहेश्वरी गोस्वामी उर्फ लाली का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। डीएनए जांच में पुष्टि हो चुकी है कि यह कंकाल लाली का ही है। अब बच्ची की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने परिवार के तीन संदिग्धों  मां, पिता और भाभी  का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

    Read Also-  जमीन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष से 22 लोग हुए घायल, 3 की हालत गंभीर

    अचानक गायब हो गई थी मासूम लाली
    12 अप्रैल 2025 की रात लगभग 2 बजे लाली अपने घर के आंगन में मां पुष्पा गोस्वामी और छोटे भाई के साथ सो रही थी। उसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने अगली सुबह से ही पूरे गांव में खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।तीन दिन बाद, 15 अप्रैल को लाली की मां ने लोरमी थाने में बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सात अलग-अलग टीमें और साइबर सेल की मदद ली। जांच की शुरुआत में पुलिस ने सबसे पहले परिजनों से गहन पूछताछ की।

    Read Also-  युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ, शिक्षकों की पदस्थापना से स्कूलों में लौटी रौनक

    पिता ने लगाए पुलिस पर लापरवाही के आरोप
    लाली के पिता जनक गिर गोस्वामी, जो लकवा से पीड़ित हैं, ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बच्ची को खोजने में गंभीरता नहीं दिखाई और उल्टे उन्हें ही शक की निगाह से देखा गया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

    Read Also-  कर्ज से बचने के लिए युवक ने रची गंगरेल बांध में डूबने की झूठी कहानी, 12 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

    कांग्रेस ने निकाली बेटी बचाओ न्याय यात्रा
    लगातार जांच में प्रगति न होने और बच्ची का कोई सुराग न मिलने पर 20 अप्रैल को कांग्रेस ने इस मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोसाबाड़ी से लोरमी तक 10 किलोमीटर की ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ निकाली और लोरमी थाने का घेराव कर बच्ची की तलाश और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    Read Also-  परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर की गई कार्रवाई, SP ने आरक्षक को किया निलंबित

    श्मशान घाट के पास मिला कंकाल
    करीब एक महीने बाद, 9 मई को गांव से कुछ दूरी पर स्थित श्मशान घाट के पास खेत में ग्रामीणों को मानव कंकाल दिखाई दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके से खोपड़ी, पसलियां, बाल और एक अंडरवियर बरामद किया गया। सभी अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मामलों में सिर्फ हल्के लक्षण, घबराने की जरूरत नहीं- स्वास्थ्य विभाग

    डीएनए से हुई लाली की पहचान
    7 जून 2025 को मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुष्टि की कि फॉरेंसिक जांच और डीएनए रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि बरामद कंकाल लापता बच्ची लाली का ही है। यह पुष्टि होते ही मामला हत्या की तरफ मुड़ गया है।

    Read Also-  पीएम आवास के नाम पर ग्रामीणों से ठगे लाखों रूपए, पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारियों को दबोचा

    मां, पिता और भाभी पर गहराया शक
    पुलिस ने अब बच्ची की मां पुष्पा गोस्वामी और भाभी रितु गोस्वामी का पहले ही पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवा लिया है। इसके बाद न्यायालय से मां, पिता और भाभी तीनों के नार्को टेस्ट की अनुमति मिल गई है। एम्स में टेस्ट के लिए आवेदन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर लाली की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

    Read Also-  बीजापुर के जंगलों में तीसरे दिन भी गूंजी गोलियों की आवाज, मुठभेड़ में अब तक इनामी नक्सली कमांडर सुधाकर-भास्कर समेत 4 माओवादी ढेर

    पुलिस का दावा-  जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा
    मुंगेली पुलिस का कहना है कि यह बेहद संवेदनशील मामला है और बच्ची की मौत की सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। नार्को टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद इस हृदयविदारक घटना का पूरा सच सामने लाया जाएगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh news mungeli latest news mungeli news mungeli news cg mungeli news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

    मुख्यमंत्री महादेव घाट में आयोजित विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हुए शामिल

    झीरम कांड के सभी आरोपियों को NIA कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा

    मोवा से किडनैपिंग, कुम्हारी टोल पर लूट और भिलाई में पिटाई; पुलिस जांच में जुटी

    बिना नक्शे के निर्माण पर सख्ती, रावतपुरा फेस-2 में निगम ने शुरू की बुलडोजर कार्रवाई

    गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.